लाइव न्यूज़ :

प्रणब मुखर्जी ने मोदी को राजर्धम और RSS को सच दिखाया, पर क्या संघ सुनने के लिए तैयार है: कांग्रेस 

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 7, 2018 22:50 IST

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मुखर्जी ने मोदी सरकार को भी राजधर्म की याद दिलाई है। उन्होंने बताया कि किस तरह एक राजनेता की खुशी सिर्फ उसकी प्रजा की भलाई में होती है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 जून: पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग के दीक्षांत समारोह में भाग लिया और संबोधित किया। जिसके बाद कांग्रेस ने संघ और मोदी सरकार पर निशाना साधा है। 

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा,  पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने संघ को सच का आइना दिखाया है और मोदी सरकार को भी राजधर्म सिखाया है। लेकिन क्या संघ इसे मानेगा। सुरजेवाला ने कहा पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक बहुलतावाद, सहिष्णुता और बहुसंस्कृति वाला देश है, पर क्या संघ सुनने के लिए तैयार है?

RSS कार्यक्रमः प्रणब मुखर्जी ने 'वंदे मातरम' से किया भाषण समाप्त, कहा-धर्म और भाषा में नहीं बंटा राष्ट्रवाद

सुरजेवाला ने कहा 'पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के संघ हेडक्वॉर्टर नागपुर जाने को लेकर काफी चर्चाएं हुईं थी। प्रणब मुखर्जी ने संघ को भारत की गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया है और भारत की परंपरा का पाठ भी पढ़ाया है। प्रणब मुखर्जी ने आरएसएस के उपर पड़े जाले को भी साफ करने का काम किया है। पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने संघ को देश की  विविधता, अहिंसा और सहिष्णुता के बारे में साफ-साफ बता दिया है।

सुरजेवाला ने कहा कि मुखर्जी ने मोदी सरकार को भी राजधर्म की याद दिलाई है। उन्होंने बताया कि किस तरह एक राजनेता की खुशी सिर्फ उसकी प्रजा की भलाई में होती है। बता दें कि गुरुवार को प्रणव मुखर्जी ने संघ के कार्यक्रम में प्राचीन भारत से लेकर वर्तमान भारत के द्वारा राष्ट्रवाद को बताने की कोशिश की। हालांकि संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुर्खजी को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता था। प्रणब मुखर्जी के भाषण के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार और संघ पर निशाना साधा है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कांग्रेसप्रणब मुख़र्जीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?