लाइव न्यूज़ :

उमर और महबूबा पर पीएसए लगाये जाने के खिलाफ कांग्रेस ने उठाई आवाज, पढ़ें प्रियंका गांधी ने क्या कहा

By शीलेष शर्मा | Updated: February 7, 2020 23:49 IST

प्रियंका गांधी ने उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को जनसुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किए जाने को लेकर कड़ी टिप्पणी की और पूछा कि आखिर किस आधार पर यह सरकार इन नेताओं के खिलाफ कार्यवाही कर रही है. 

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को पीएसए के तहत रखे जाने को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. पार्टी का आरोप है कि मोदी सरकार संविधान में दिए अधिकारों का खुले आम उल्लंघन कर रही है और फरमान जारी कर अवैध तरीके से कश्मीर के वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में रखे हुए है.

कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को पीएसए के तहत रखे जाने को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. पार्टी का आरोप है कि मोदी सरकार संविधान में दिए अधिकारों का खुले आम उल्लंघन कर रही है और फरमान जारी कर अवैध तरीके से कश्मीर के वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में रखे हुए है.  

पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को जनसुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किए जाने को लेकर कड़ी टिप्पणी की और पूछा कि आखिर किस आधार पर यह सरकार इन नेताओं के खिलाफ कार्यवाही कर रही है. 

उन्होंने मांग की कि उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती दोनों पूर्व मुख्यमंत्री है और वे भारतीय संविधान के तहत रिहाई के हकदार है.

प्रियंका ने यह भी सवाल उठाया कि सरकार के पास ऐसे क्या सबूत है जिसके आधार पर इन नेताओं के खिलाफ पीएसए लगाया गया है. ये वे नेता हैं जिन्होंने हमेशा संविधान को कायम रखा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन किया. हिंसा और विभाजन से इनका कोई कभी रिश्ता नहीं रहा.

गौरतलब है कि उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पिछले छह महीने से हिरासत में है और नेशनल कांफ्रेस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला पहले से ही पीएसए के तहत सरकार के कब्जे में हैं.

प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने भी इस मामले में सरकार की आलोचना की और कहा कि बिना किसी ठोस आरोप के पीएसए लगाया जाना लोकतंत्र में एक घटिया कदम है.

चिदंबरम ने हैरानी व्यक्त करते हुए पूछा कि जब अन्यायपूर्ण कानून पारित किये जाते हैं तो उन्हें अन्यायपूर्ण तरीके से ही लागू कर दिया जाता है.

टॅग्स :कांग्रेसउमर अब्दुल्लामहबूबा मुफ़्तीफारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरमोदी सरकारप्रियंका गांधीपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील