लाइव न्यूज़ :

शादी के लिए ऐसी लड़की चाहेंगे, जिसमें दादी इंदिरा और मां सोनिया गांधी की खूबियां हों, राहुल गांधी ने कहा

By भाषा | Updated: December 28, 2022 19:17 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं किसी से नफरत नहीं करता। आप मुझे गाली दो... मैं आपसे नफरत नहीं करूंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देअपनी कोई निजी कार नहीं है, लेकिन उनकी मां के पास एक कार है। मैं लंदन में रहता था तो ‘आरएस 20’ बाइक चलाता था, वो मेरे जीवन का एक प्यार है।राहुल गांधी का कहना था कि वह साइकिल चलाना पसंद करते हैं तथा कभी उन्हें लैम्ब्रेटा (स्कूटर) पसंद थी।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वह शादी के लिए ऐसी लड़की चाहेंगे जिसमें उनकी दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी की खूबियां मिली-जुली हों। उन्होंने एक ट्यूब चैनल के साथ साक्षात्कार में यह टिप्पणी की। राहुल गांधी से उनकी दादी के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘वह मेरे जीवन का प्यार थीं। वह मेरी दूसरी मां थीं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह इंदिरा गांधी जैसी खूबियों वाली किसी लड़की के साथ शादी करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘यह दिलचस्प सवाल है। मैं ऐसी लड़की पसंद करूंगा जिसमें मेरी दादी और मां की खूबियां मिलीजुली हों।’’ उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्हें कोई ‘पप्पू’ बोलता है उन्हें बुरा नहीं लगता क्योंकि यह सब दुष्प्रचार का हिस्सा है तथा ऐसे बोलने वाले अपने आप में परेशान और डरे हुए होते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दुष्प्रचार का हिस्सा है। जो बोल रहा है, उसके अंदर डर है, उसके जीवन में कुछ नहीं है, उसके रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। उसे मुझे गाली देने की जरूरत है, तो गाली दे मैं, स्वागत करूंगा।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं किसी से नफरत नहीं करता। आप मुझे गाली दो... मैं आपसे नफरत नहीं करूंगा।’’

उन्होंने इस साक्षात्कार में गाड़ियों और बाइक के बारे में भी विस्तार से चर्चा की और बताया कि उनके पास अपनी कोई निजी कार नहीं है, लेकिन उनकी मां के पास एक कार है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लंदन में रहता था तो ‘आरएस 20’ बाइक चलाता था, वो मेरे जीवन का एक प्यार है।’’

राहुल गांधी का कहना था कि वह साइकिल चलाना पसंद करते हैं तथा कभी उन्हें लैम्ब्रेटा (स्कूटर) पसंद थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब भी इलेक्ट्रिक वाहनों और ड्रोन के मामले में पीछे है क्योंकि इसके लिए जरूरी बुनियाद नहीं है।

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्रासोनिया गाँधीइंदिरा गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील