लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का तंज, मोदी जी 'सरकारी कंपनी बेचो' चला रहे हैं मुहिम, LIC को बेचना शर्मनाक'

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 8, 2020 13:23 IST

राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से आये दिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था, कोरोना लॉकडाउन और भारती-चीन सीमा विवाद को लेकर निशाना साध रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी ने सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने के मुद्दे को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सरकारी कंपनी बेचो' मुहिम चला रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, 'मोदी जी', 'सरकारी कंपनी बेचो' का अभियान चला रहे हैं। खुद के द्वारा बनाई आर्थिक बेहाली की भरपाई के लिए देश की संपत्ति को थोड़ा-थोड़ा करके बेचा जा रहा है। जनता के भविष्य और भरोसे को ताक रखकर एलआईसी (LIC) को  बेचना मोदी सरकार का एक और शर्मनाक प्रयास है।' 

राहुल गांधी ने इस ट्वीट के साथ एक अखबार का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। जिसमें इसी एलआईसी (LIC) वाली खबर का जिक्र है। जिसका शीर्षक है- ''एलआईसी में 25 प्रतिशथ हिस्सेदारी बेचकर खजाना भरेगी केंद्र सरकार''

इससे पहले किए अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा, आज देश मोदी सरकार-निर्मित कई आपदाएं झेल रहा है जिनमें से एक है अनावश्यक निजीकरण। युवा नौकरी चाहते हैं पर मोदी सरकार PSUs का निजीकरण करके रोज़गार व जमा पूंजी नष्ट कर रही है। फायदा किसका? बस चंद ''मित्रों'' का विकास, जो हैं मोदी जी के खास।

राहुल गांधी कोरोना लॉकडाउन के वक्त से लगातार पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर ट्वीट कर निशाना साध रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने बेरोजगारी, लटकी हुई सरकारी परीक्षाओं, निजीकरण, कोरोना वायरस,अर्थव्यवस्था सहित कई मुद्दों पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साध चुके हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह