लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की ‘जन आक्रोश रैली’ आज, मोदी सरकार को घेरने के लिए लोगों से की ये अपील

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 29, 2018 08:03 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार की वादा खिलाफी से फैले भारी आक्रोश को प्रकट करने के लिए रविवार सुबह 9:30 बजे रामलीला मैदान में "जन-आक्रोश रैली" का आयोजन किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राहुल की यह पहली रैली होगी। राष्ट्रीय स्तर की ‘‘जन आक्रोश रैली’’ कर्नाटक चुनाव से पहले हो रही है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 12 मई को होना है। उम्मीद है कि राहुल इस रैली में केंद्र की बीजेपी सरकार पर उसके ‘‘अधूरे वादों और बांटने वाली राजनीति’’ को लेकर हमला बोलेंगे। 

गांधी कुशासन, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, आर्थिक स्थिति, महिलाओं के खिलाफ अपराध, दलितों और न्यायपालिका पर हमलों और सामाजिक अशांति जैसे मुद्दों पर जनता के आक्रोश को आवाज देने का प्रयास करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित करेंगे।

रैली से पहले राहुल ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘मोदी सरकार के चार सालों में युवाओं को रोजगार नहीं मिल , महिलाओं को सुरक्षा नहीं मिली, किसानों को अपने फसल की वाजिब कीमत और दलितों और अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार नहीं मिले। इस निराशा से फैले भारी आक्रोश को प्रकट करने के लिए कल (रविवार) सुबह 9:30 बजे रामलीला मैदान में "जन-आक्रोश रैली" में शामिल हों। आपके सहयोग की अपेक्षा रहेगी।’’ 

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपना असंतोष और आक्रोश व्यक्त करने के लिए रैली में शामिल हों। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने संवाददाताओं से कहा , ‘‘आक्रोश समाज के सभी वर्गों ... गरीब , वृद्ध , युवा , किसान , महिलाओं .. में है। इसलिए नाम जन आक्रोश रैली है। ’’ 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी , सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह कांग्रेसियों को संबोधित करेंगे और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट होने का आह्वान करेंगे जो कि ‘‘ समाजिक अशांति उत्पन्न कर रही है और समाज को बांट रही है। ’’ कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक से भाजपा का सफाया करने के लिए स्पष्ट आह्वान किया जाएगा। 

रैली राजस्थान , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , मिजोरम और कई अन्य राज्यों के आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए एक ‘‘ निर्णायक जीत सुनिश्चित करेगी। ’’ इसकी परिणति 2019 में मोदीजी के कुशासन के खात्मे के साथ होगी। उन्होंने कहा , ‘‘ लड़ाई की कल शुरूआत होगी ... एक नयी क्रांति कल शुरू होगी ... जनता के लिए संघर्ष के लिए ... कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता इस संदेश को प्रसारित करने के लिए देश के कोने कोने में जाएंगे। ’’ 

सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष , सीएलपी नेता , मुख्यमंत्री , पूर्व मुख्यमंत्री , सांसद और विधायक रैली में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा , ‘‘ यह देश ... कांग्रेस के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। भारत में राजनीति को परिवर्तित करने के लिए एक नये युग की शुरूआत होगी। ’’ 

उन्होंने कहा कि पूरा भारत ‘‘ भ्रष्टाचार , बैंक घोटालों , राफेल घोटाले , बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और दिन पर दिन जिस तरीके से व्यापार नीचे जा रहा है ’’ उसको लेकर आक्रोशित है। उन्होंने कहा , ‘‘ मोदीजी के शासन में चारों ओर नफरत है .. लोग दलितों , आदिवासियों और पिछड़ों के खिलाफ अत्याचारों को लेकर नाराज हैं। न्यापालिका पर हमला हो रहा है।’’ 

टॅग्स :राहुल गाँधीमोदी सरकारकांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील