लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने AIIMS पहुंचे राहुल गांधी

By स्वाति सिंह | Updated: June 11, 2018 19:00 IST

एम्स के मुताबिक वह रुटीन चेकअप के लिए गए हैं और अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। बताया गया है कि डॉक्टरों की सलाह के बाद वाजपेयी को रुटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 11 जून: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे हैं। आज सुबह ही अटल बिहारी वाजपेयी दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की मानें तो बताया जा रहा है कि फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है। लेकिन अभी भी उनके डिस्चार्ज को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 

ये भी पढ़ें: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत अब ठीक, रुटीन चेकअप के लिए एम्स में हुए थे भर्ती

एम्स के मुताबिक वह रुटीन चेकअप के लिए गए हैं और अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। बताया गया है कि डॉक्टरों की सलाह के बाद वाजपेयी को रुटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया था। उनका चेकअप एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलरिया की देखरेख में किया गया। इससे पहले उनका रुटीन चेकअप घर पर ही किया जाता रहा है। वाजपेयी 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लखनऊ से लोकसभा सदस्य चुने गए। वह बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले पहले और अभी तक एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं। 1924 में जन्मे वाजपेयी ने भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए 1942 में भारतीय राजनीति में कदम रखा था।

ये भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एम्स में कराया गया भर्ती, रुटीन चेकअप बताया जा रहा कारण 

वाजपेयी बीते कुछ सालों से बीमार चल रहे हैं। भारतीय राजनीतिक इतिहास में उनको एक कुशल राजनीतिज्ञ, भाषाविद, कवि और पत्रकार के रूप में जाना जाता है। वह एक ऐसे नेता रहे हैं जिन्हें जनता के साथ-साथ हर पार्टी के लोग पसंद करते हैं। 

टॅग्स :अटल बिहारी बाजपेईराहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण