पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एम्स में कराया गया भर्ती, रुटीन चेकअप बताया जा रहा कारण 

By रामदीप मिश्रा | Published: June 11, 2018 01:28 PM2018-06-11T13:28:11+5:302018-06-11T13:38:51+5:30

वाजपेयी बीते कुछ सालों से बीमार चल रहे हैं। भारतीय राजनीतिक इतिहास में उनको एक कुशल राजनीतिज्ञ, भाषाविद, कवि और पत्रकार के रूप में जाना जाता है।

atal bihari vajpayee admitted in aiims today due to health issue | पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एम्स में कराया गया भर्ती, रुटीन चेकअप बताया जा रहा कारण 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एम्स में कराया गया भर्ती, रुटीन चेकअप बताया जा रहा कारण 

नई दिल्ली, 11 जूनः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन्हें सोमवार को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि डॉक्टरों की सलाह के बाद वाजपेयी को रुटीन चेकअप के लिए यहां भर्ती कराया गया है और उनका चेकअप एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलरिया की देखरेख में किया जाएगा। इससे पहले उनका रुटीन चेकअप घर पर ही किया जाता रहा है। 

आपको बता दें कि वाजपेयी बीते कुछ सालों से बीमार चल रहे हैं। भारतीय राजनीतिक इतिहास में उनको एक कुशल राजनीतिज्ञ, भाषाविद, कवि और पत्रकार के रूप में जाना जाता है। वह एक ऐसे नेता रहे हैं जिन्हें जनता के साथ-साथ हर पार्टी के लोग पसंद करते हैं। 

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी शिक्षक थे। उनकी माता कृष्णा जी थीं। वैसे मूलत: उनका संबंध उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बटेश्वर गांव से है। लेकिन, पिता जी मध्यप्रदेश में शिक्षक थे। इसलिए उनका जन्म वहीं हुआ। लेकिन, उत्तर प्रदेश से उनका राजनीतिक लगाव सबसे अधिक रहा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से वे सांसद रहे थे।

अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी राजनीतिक कुशलता से भाजपा को देश में शीर्ष राजनीतिक सम्मान दिलाया। दो दर्जन से अधिक राजनीतिक दलों को मिलाकर उन्होंने राजग बनाया जिसकी सरकार में 80 से अधिक मंत्री थे, जिसे जम्बो मंत्रीमंडल भी कहा गया।

वाजपेयी 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लखनऊ से लोकसभा सदस्य चुने गए। वह बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले पहले और अभी तक एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं। 1924 में जन्मे वाजपेयी ने भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए 1942 में भारतीय राजनीति में कदम रखा था।

Web Title: atal bihari vajpayee admitted in aiims today due to health issue

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे