लाइव न्यूज़ :

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को, गिनती 19 को होगी, सीडब्ल्यूसी की बैठक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 28, 2022 18:00 IST

Congress President Election: बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था।सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व पर विश्वास जताया जा सकता है। गुलाम नबी आजाद के पार्टी से इस्तीफे के संदर्भ में महत्वपूर्ण होगा।

नई दिल्लीः कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से जुड़े कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। अधिसूचना 22 सितंबर को जारी होगी।

सूत्रों ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 24 सितंबर को आरंभ होगी और इसकी आखिरी तिथि 30 सितंबर होगी। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में इस चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। सीडब्ल्यूसी ने पिछले साल जिस कार्यक्रम को मंजूरी दी थी।

कार्यक्रम घोषितः

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनावः 17 अक्टूबर

अधिसूचनाः 22 सितंबर

नामांकन की प्रक्रियाः 24 सितंबर

आखिरी तिथिः 30 सितंबर

नामांकन पत्रों की जांचः एक अक्टूबर

नामांकन पत्र वापसः आठ अक्टूबर

परिणाम की घोषणाः 19 अक्टूबर

के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति ने चार सितंबर को दिल्ली में ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली आयोजित करने, सात सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का संकल्प जताया है। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए कोई भी नामांकन दाखिल कर सकता है, हम ऐसी लोकतांत्रिक कवायद करने वाली एकमात्र पार्टी हैं। 

उसके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच पूरी की जानी थी। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी पार्टी की कमान संभाल रही हैं।

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में इस ऑनलाइन बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में अध्यक्ष के चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम को स्वीकृति देने के साथ ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व पर विश्वास जताया जा सकता है। यह गुलाम नबी आजाद के पार्टी से इस्तीफे के संदर्भ में महत्वपूर्ण होगा। आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीगुलाम नबी आजादराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील