लाइव न्यूज़ :

पार्टी लाइन से हटकर पीएम द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन के समर्थन में सामने आए प्रमोद कृष्णम, ट्वीट कर कहा 'देवता पुष्प बरसाने लगे और गधे...'

By आजाद खान | Updated: May 29, 2023 10:03 IST

बिना किसी का नाम लिए हुए पीएम द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन को कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सही बताया है और कहा है कि 'धर्म 'दण्ड' स्थापित हो गया. देवता 'पुष्प' बरसाने लगे और 'गधे' चिल्लाने लगे. #myparilamentmypride.'

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने रविवार को भारत को नए संसद भवन को समर्पित किया है। ऐसे में पीएम द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन का कई विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया है। इस विरोध को कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम गलत बताया है और इसका समर्थन किया है।

नई दिल्ली:  पीएम मोदी ने 28 मई को देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया है। इस दौरान भाजपा समेत कई और विपक्षी नेता वहां मौजूद थे। एक तरफ पीएम मोदी जहां नए संसद भवन का उद्घाटन करते रहे वहीं कई विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे थे और यह मांग कर रहे थे कि भवन का उद्घाटन पीएम नहीं राष्ट्रपति करें। इस मुद्दे को लेकर तमाम विरोध करने वाले विपक्षी दल और भाजपा के बीच जुबानी हमले होने लगे थे। बता दें कि कांग्रेस ने मुखर होकर इसका विरोध किया था।

इस बीच कांग्रेस नेता व आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक ट्वीट किया है जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। आचार्य प्रमोद ने पार्टी लाइन से हटकर बयान दिया और पीएम मोदी द्वारा संसद भवन के उद्घाटन करने का समर्थन भी किया है। आपको बता दें कि इससे पहले आचार्य प्रमोद ने नए संसद भवन को पीएम द्वारा उद्घाटन को सही बताया था और विपक्ष से इसका विरोध नहीं करने को कहा था। 

क्या ट्वीट किया था आचार्य प्रमोद ने

प्रधानमंत्री द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन के समर्थम में बोलते हुए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट किया है और लिखा है कि 'धर्म 'दण्ड' स्थापित हो गया. देवता 'पुष्प' बरसाने लगे और 'गधे' चिल्लाने लगे. #myparilamentmypride.' एक मीडिया को बयान देते हुए आचार्य प्रमोद ने कहा है कि जब देश की बात आती है तो हमें आपसी मतभेद को हटा देना चाहिए और इस दिन खुशी मनाने की दिन है।

सवाल पूछे जाने पर कि वे पार्टी लाइन से बाहर जाकर इस तरीके का बयान दिया हैं, इस पर बोलते हुए आचार्य प्रमोद ने कहा है कि उन्होंने यह बयान अपनी पार्टी या किसी पार्टी के लिए नहीं कहा है बल्कि वे अपना विचार प्रकट किए हैं। 

नरेन्द्र मोदी की तारीफ करूँगा तो कांग्रेस वाले मेरी गर्दन काट देंगे- आचार्य प्रमोद

पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर कि इस तरीके से पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयान देने पर आपको क्या पार्टी से कोई कॉल नहीं आया था, इस पर बोलते हुए आचार्य ने कहा है कि कांग्रेस की एक अच्छी बात यह है कि इसमें आपको बोलने की आजादी है। उन्होंने सवाल का हंसी में जवाब देते हुए कहा कि वे इसका जवाब पत्रकार को क्यों देंगे कि उनके इस बयान को लेकर पार्टी से फोन आया था कि नहीं आया था। 

ऐसे में पत्रकार ने जब आचार्य से पीएम मोदी के बारे में पूछा तो हंस कर कहने लगे कि आप पार्टी से मेरा झगड़ा करा कर छोड़ेंगी। इस सवाल पर बोलते हुए आचार्य ने कहा है कि 'नरेन्द्र मोदी की अगर तारीफ करूँगा तो कांग्रेस वाले मेरी गर्दन काट देंगे लेकिन पीएम मोदी एक लोकप्रिय नेता और उनके कई फैसलों का मैं सराहना भी करता हूं।'

टॅग्स :संसदनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल