लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने कोश्यारी के उत्तराखंड के सरकारी विमान से आने पर आपत्ति जताई

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:09 IST

Open in App

कांग्रेस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के उत्तराखंड सरकार के विमान से हाल में देहरादून आने पर आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि यह नियमों के विरूद्ध है और कर्ज से दबे राज्य के खजाने पर बोझ है। प्रदेश कांग्रेस की मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी ने कहा, '‘महाराष्ट्र का राज्यपाल होने के नाते कोश्यारी को सरकारी विमान से उत्तराखंड भेजने के जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार की थी।’’ उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूछा कि किस नियम के तहत सरकारी विमान कोश्यारी को उपलब्ध कराया गया। दसौनी ने कहा कि राज्य पहले से ही 70,000 करोड़ रुपये के कर्ज तले दबा हुआ है और ऐसे में उत्तराखंड के सीमित संसाधनों पर यह अतिरिक्त बोझ है। दसौनी ने कहा, ‘‘अगर मुख्यमंत्री अपने राजनीतिक गुरू को सुविधा देने के इतने उत्सुक थे तो उन्हें यह राज्य के राजकोष पर अतिरिक्त बोझ डालने की बजाय व्यक्तिगत खर्चे पर करना चाहिए था।’’ उन्होंने धामी से यह भी पूछा कि क्या वह यही सुविधा अन्य सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी उपलब्ध कराएंगे। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रोटोकॉल मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि इस मामले पर बोलने से पहले कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के शासन के दौरान तो पार्टी नेताओं ने भी सरकारी विमान का इस्तेमाल किया।’’ उत्तराखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सरकारी विमान में को​श्यारी के आगमन को उचित ठहराते हुए रावत ने कहा कि उन्हें यह सत्कार दिया जाना बिल्कुल ठीक है क्योंकि न केवल वह पूर्व मुख्यमंत्री हैं बल्कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भी हैं और यहां वह राज्य अतिथि के रूप में आए हैं। धामी के राजनीतिक गुरू माने जाने वाले कोश्यारी रविवार को उत्तराखंड सरकार के सरकारी विमान से यहां आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM