लाइव न्यूज़ :

VIDEO: नामीबिया से आए चीतों पर बोले कांग्रेस नेता- केंद्र जानबूझकर इन्हें लम्पी वायरस को फैलाने और किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 3, 2022 20:49 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क (केएनपी) में नामीबिया से लाए गए चीतों को एक विशेष बाड़े में छोड़ा था। चीतों को देश में विलुप्त घोषित किए जाने के सात दशक बाद भारत में चीतों को पुन: पेश करने के कार्यक्रम के हिस्से के रूप में लाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर भारत में चीतों को लम्पी वायरस के प्रसार और किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लाई है।पटोले ने कहा कि लम्पी वायरस लंबे समय से नाइजीरिया में व्याप्त है और चीतों को भी वहीं से लाया गया है।उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर किसानों के नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया है।

नई दिल्ली: केंद्र द्वारा प्रोजेक्ट चीता के तहत अफ्रीकी देश नामीबिया से लाए गए चीतों को लेकर अब देश में राजनीति शुरू हो गई है। ऐसे में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर भारत में चीतों को लम्पी वायरस के प्रसार और किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लाई है। इसी क्रम में पटोले ने कहा कि लम्पी वायरस लंबे समय से नाइजीरिया में व्याप्त है और चीतों को भी वहीं से लाया गया है।

रिपोर्टर्स से बात करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर किसानों के नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क (केएनपी) में नामीबिया से लाए गए चीतों को एक विशेष बाड़े में छोड़ा था। चीतों को देश में विलुप्त घोषित किए जाने के सात दशक बाद भारत में चीतों को पुन: पेश करने के कार्यक्रम के हिस्से के रूप में लाया गया था। 

पटोले की टिप्पणी खार के मुंबई उपनगर में एक जानवर में लम्पी वायरस के एक संदिग्ध मामले के कुछ दिनों बाद आई है। लम्पी वायरस एक ऐसा त्वचा रोग है जो गायों व भैंसों जैसे मवेशियों को प्रभावित करती है। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, मुंबई में 24,388 भैंसों सहित 27,500 से अधिक मवेशी हैं। इनमें से 2,203 गायों को पहले ही लम्पी वायरस के खिलाफ टीका दिया जा चुका है और शेष को अगले सप्ताह तक टीका लगाया जाएगा।

बीएमसी ने इस बीमारी से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर नौ सितंबर से शहर में भैंसों के वध पर रोक लगा दी है। लम्पी वायरस एक संक्रामक वायरल रोग है। मच्छरों और मक्खियों जैसे रक्त-पोषक कीड़ों द्वारा प्रेषित, यह मवेशियों को प्रभावित करता है और त्वचा पर बुखार, पिंड का कारण बनता है और संक्रमित मवेशियों की मृत्यु भी हो सकती है। गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा सहित आठ से अधिक राज्यों में इसकेके कारण हजारों मवेशियों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :नाना पटोलेमहाराष्ट्रनरेंद्र मोदीलंपी रोग (एलएसडी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?