लाइव न्यूज़ :

केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए एक महीने का वेतन देंगे कांग्रेस के सांसद और विधायक

By भाषा | Updated: August 19, 2018 13:32 IST

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की भी मांग की है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 अगस्त: केरल में भयावह बाढ़ से हुए जानमाल के भारी नुकसान को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फैसला किया है कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य एक महीने का वेतन राज्य के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे। पार्टी के महासचिवों, राज्य प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं के साथ बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता केरल एवं कुछ दूसरे राज्यों में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करें। 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की भी मांग की है। बैठक के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ आज की बैठक में पूरे देश में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की गई। राहुल गांधी और कांग्रेस ने मांग रखी है कि केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।’’ 

यह भी पढ़ेंः- Kerala Floods LIVE: केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देशभर ने खोले हाथ, पीएम मोदी ने भी दिया मदद का भरोसा

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य को तीन हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और भारत सरकार ने अब तक 100 करोड़ रुपये दिए हैं। ये नाकाफी है। राहुल गांधी ने कहा है कि बाढ़ राहत में राजनीति नहीं हो सकती। इसमें भेदभाव नहीं हो सकता। सबको मदद की आवश्यकता है और सरकार को इसके लिए पूरे प्रयास करने होंगे।’’ 

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘कांग्रेस की सरकारों ने मदद के लिए कदम उठाया है। पंजाब की सरकार ने 10 करोड़ रुपये दिए हैं। कर्नाटक की सरकार ने 10 करोड़ रुपये भेजे हैं। पुड्डुचेरी की सरकार ने एक करोड़ रुपये की राशि भेजी है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी ने फैसला किया है कि लोकसभा एवं राज्यसभा के सभी सांसद, सभी राज्यों के पार्टी विधायक और विधान परिषद के सदस्य एक महीने का वेतन केरल की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे।’’ 

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘केरल से सटे प्रांतों की कांग्रेस की इकाइयों ने बाढ़ राहत समिति का गठन किया है। ये समितियां राहत समाग्री केरल में पहुंचाएंगी।’’ केरल के राज्य आपदा प्रबंधन के नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना के मुताबिक आठ अगस्त से अब तक 194 लोगों की जानें जा चुकी है। 

टॅग्स :केरल बाढ़बाढ़इंडियन नेशनल काँग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतजलवायु परिवर्तन का शिकार होती महिलाएं 

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप