लाइव न्यूज़ :

'राष्ट्रपत्नी' कहने पर अधीर रंजन चौधरी ने महामहिम द्रौपदी मुर्मू से चिट्ठी लिखकर मांगी माफी, कहा- जुबान फिसल गई थी, मांफ कर दो

By रुस्तम राणा | Updated: July 29, 2022 19:39 IST

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लिखा, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह जुबान फिसलने की वजह से हुआ। मैं आपसे क्षमा मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेसी नेता ने चिट्ठी में महामहिम से अपनी गलती को स्वीकार करने का किया अनुरोधटिप्पणी को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से की थी माफी की मांग

नई दिल्ली: 'राष्ट्रपत्नी' कहने को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखकर उनसे माफी मांगी है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता ने चिट्ठी में लिखा है, आप जिस पद पर हैं उसके लिए गलती से अनुचित शब्द का इस्तेमाल करने के लिए लिखकर खेद व्यक्त कर रहा हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह जुबान फिसलने की वजह से हुआ। मैं आपसे क्षमा मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं। 

भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनकी पार्टी के नेता की टिप्पणी के बाद माफी मांगने की भी मांग की थी। लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने कई मुद्दों पर अपनी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए देश की प्रथम महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए "राष्ट्रपत्नी" शब्द का इस्तेमाल किया था।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं इंतजार कर रहा हूं कि बीजेपी मुझे आतंकवादी घोषित करे और मुझे यूएपीए के तहत गिरफ्तार करे। वे आदिवासियों के चैंपियन बनना चाहते हैं, लेकिन छिपाते हैं कि हत्याएं कैसे हो रही हैं। सोनिया गांधी के नेतृत्व में लाए गए कानूनों में बदलाव किया जा रहा है। वे आदिवासियों के खिलाफ काम कर रहे हैं।

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीद्रौपदी मुर्मूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार