लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में बोले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी- "भगवाकरण भारत छोड़ो"

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 10, 2023 15:46 IST

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बुधवार को लोकसभा में उनके 'भारत छोड़ो' आह्वान पर जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देचौधरी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की ताकत आज प्रधानमंत्री को संसद में ले आई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि चौधरी की टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।3 मई को भड़की हिंसा के बाद से मणिपुर लगातार खतरे में है।

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बुधवार को लोकसभा में उनके 'भारत छोड़ो' आह्वान पर जवाब दिया। चौधरी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा, "भारत छोड़ो होना ही चाहिए- भारत को सांप्रदायिकरण से छोड़ो, ध्रुवीकरण भारत को छोड़ो, भगवाकरण भारत को छोड़ो।"

चौधरी ने सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्धारित संबोधन का जिक्र करते हुए कहा, "अविश्वास प्रस्ताव की ताकत आज प्रधानमंत्री को संसद में ले आई है। हममें से कोई भी इस अविश्वास प्रस्ताव के बारे में नहीं सोच रहा था। हम तो यही मांग कर रहे थे कि पीएम मोदी संसद में आएं और मणिपुर मुद्दे पर बोलें। हम किसी बीजेपी सदस्य को संसद में आने की मांग नहीं कर रहे थे, हम सिर्फ अपने पीएम को आने की मांग कर रहे थे।"

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "जब धृतराष्ट्र अंधे थे, तब द्रौपदी का वस्त्र हरण हुआ था, आज भी आजा अंधे बैठे हैं...मणिपुर और हस्तिनापुर में कोई फर्क नहीं है।" केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, "प्रधानमंत्री पर बेबुनियाद आरोप स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसे खत्म किया जाना चाहिए और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।"

बाद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि चौधरी की टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। वहीं, अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "मणिपुर का मुद्दा किसी राज्य तक सीमित नहीं रह सकता क्योंकि यह पहले ही वैश्विक रूप ले चुका है। इसीलिए प्रधानमंत्री का हस्तक्षेप अपरिहार्य है; यही हमारा तर्क था।" 3 मई को भड़की हिंसा के बाद से मणिपुर लगातार खतरे में है।

मैतेई और कुकी जनजातियों के बीच जातीय संघर्ष में अब तक 152 लोगों की जान जा चुकी है जबकि हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। 20 जुलाई को मानसून सत्र की शुरुआत के बाद से संसद में मणिपुर में हिंसा सहित कई मुद्दों पर गतिरोध देखा जा रहा है।

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर