लाइव न्यूज़ :

वीडियोः कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने इंजीनियर को कीचड़ से नहलाया, FIR दर्ज

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 4, 2019 17:21 IST

नितेश राणे ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो हाईवे इंजीनियर प्रकाश शेडकर पर कीचड़ फिंकवाते दिख रहे हैं। इसके अलावा जिस पुल पर वो खड़े थे उसी पर इंजीनियर को बांधने की भी कोशिश की गई।

Open in App
ठळक मुद्देनारायण राणे के बेटे नितेश राणे पर सरकारी इंजीनियर के साथ मार-पीट का आरोप लगा है। नितेश राणे ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो इंजीनियर प्रकाश शेडकर पर कीचड़ फिंकवाते दिख रहे हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे पर सरकारी इंजीनियर के साथ मार-पीट का आरोप लगा है। नितेश राणे कनकवली विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं। नितेश राणे ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो इंजीनियर प्रकाश शेडकर पर कीचड़ फिंकवाते दिख रहे हैं। इसके अलावा जिस पुल पर वो खड़े थे उसी पर इंजीनियर को बांधने की भी कोशिश की गई। शेडकर हाईवे का मुआजना करने गए थे। वीडियो में नितेश राणे इंजीनियर के साथ गाली-गलौच करते भी दिखाई दे रहे हैं। नीतीश राणे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

घटना महाराष्ट्र के सिंधु दुर्ग जिले के कनकवली की है। यहां लगातार चार दिनों से बारिश हो रही है। इससे मुंबई-गोवा एक्सप्रेस वे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। गुरुवार को नितेश राणे के नेतृत्व में स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इंजीनियर प्रकाश शेडकर से मुलाकात की। एक्सप्रेस वे काम में देरी और गड्ढों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें कीचड़ से नहला दिया।

नितेश राणे के पिता नारायण राणे ने भी मारपीट को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करना ठीक है लेकिन सरकारी अधिकारी के साथ मारपीट का समर्थन नहीं किया जा सकता।

दिग्गज नेता नारायण राणे के बेटे हैं नितेश

नितेश राणे कांग्रेस पार्टी से कनकवली विधानसभा से विधायक हैं। उनके पिता महाराष्ट्र के दिग्गज नेता हैं। वो पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं और फिलहाल वो बीजेपी के नॉमिनेशन पर राज्यसभा सांसद हैं। उनकी पार्टी का नाम महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष है जो बीजेपी को समर्थन करती है। इससे पहले वो कांग्रेस और शिवसेना में भी रह चुके हैं।

सरकारी कर्मचारियों की पिटाई का ट्रेंड

कुछ दिनों पहले इंदौर में नगर निगम कर्मचारियों की बल्ले से पिटाई का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने निगम कर्मियों को बल्ले से पीटा था। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज