लाइव न्यूज़ :

मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा आरोप- पीएम मोदी-शाह की जोड़ी क्या महाराष्ट्र की महा अघाड़ी सरकार को गिराने में जुटी है?

By शीलेष शर्मा | Updated: July 21, 2021 20:30 IST

खड़गे ने दलील दी कि जिस तरह पेगासस सॉफ्टवेयर की मदद से मोदी -शाह ने कांग्रेस और जेडीएस नेताओं की जासूसी कर कर्नाटक में चुनी हुयी सरकार गिरायी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार को गिरा कर भाजपा की सरकार बना ली और अब निगाह महाराष्ट्र पर है। जो कुछ कर्नाटक और मध्य प्रदेश में हुआ वह अब महाराष्ट्र की ओर इशारा कर रहा है।  सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग आसानी से देखा जा सकता है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी महाराष्ट्र की महाअघाड़ी सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं।

ताकि राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का गठन किया जा सके। यह खुलासा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया। खड़गे ने दलील दी कि जिस तरह पेगासस सॉफ्टवेयर की मदद से मोदी -शाह ने कांग्रेस और जेडीएस नेताओं की जासूसी कर कर्नाटक में चुनी हुयी सरकार गिरायी, उसके बाद इस जोड़ी ने मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार को गिरा कर भाजपा की सरकार बना ली और अब निगाह महाराष्ट्र पर है। 

यह पूछे जाने पर कि क्या यह जोड़ी आज भी पेगासस के ज़रिये महाराष्ट्र में जासूसी करा रही है। खड़गे ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि यह जोड़ी पेगासस की मदद अभी ले रही है या नहीं लेकिन जो कुछ कर्नाटक और मध्य प्रदेश में हुआ वह अब महाराष्ट्र की ओर इशारा कर रहा है। 

राज्य में भाजपा और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की कार्यशैली देखें तो साफ़ नज़र आता है कि इनके इरादे ठीक नहीं हैं। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग आसानी से देखा जा सकता है। पेगासस सॉफ्टवेयर के ज़रिये मोदी -शाह की जोड़ी ने न जाने किस किस की जासूसी कराई है। इसका खुलासा जांच से ही हो सकता है। 

मोदी और डोभाल ने जब की इजराइल की यात्रा 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 - 2019 में प्रधानमंत्री मोदी की इज़राइल यात्रा को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं और राजनीतिक दलों को आशंका है कि इसी यात्रा के दौरान एनएसओ से पेगासस सॉफ्टवेयर का सौदा हुआ होगा।

कथित रूप से बताया जा रहा है कि  मोदी की इज़राइल यात्रा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने इज़राइल की अनेक यात्रायें  कीं आखिर इन यात्राओं के पीछे क्या मकसद था ,क्या पेगासस की डील से जुड़ी यह यात्राएं तो नहीं थीं 

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरसंसद मॉनसून सत्रउद्धव ठाकरे सरकारमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीमहाराष्ट्रनरेंद्र मोदीअमित शाहकर्नाटकमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत