लाइव न्यूज़ :

कश्मीर, पाक को लेकर पंजाब के कांग्रेस नेताओं के बयान पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस नेतृत्व: नड्डा

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:48 IST

Open in App

कश्मीर और पाकिस्तान के संबंध में पंजाब के कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए विवादित बयानों के लिए उन्हें आड़े हाथों लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने को कहा । नड्डा ने कहा कि यदि कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो उसकी चुप्पी को कांग्रेस नेताओं के बयान का समर्थन माना जाएगा। नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पंजाब कांग्रेस के उन नेताओं का ताजा बयान जिन्हें राज्य के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का संरक्षण है, निंदनीय है। वह लगातार गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं और यह राष्ट्रीय सुरक्षा पर गहरा असर डालने वाला है।’’उल्लेखनीय है कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने कथित तौर पर दावा किया था कि ‘‘ कश्मीर, कश्मीरी लोगों का देश है’’ जबकि उनके एक अन्य सलाहकार प्यारे लाल गर्ग ने पाकिस्तान की आलोचना करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की निंदा की है। नड्डा ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से आग्रह करता हूं कि वह स्पष्ट तौर पर बताए कि क्या वह पंजाब कांग्रेस के नेताओं की ओर से कश्मीर और पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयानों का समर्थन करता है? इस मामले पर उसकी चुप्पी को ऐसे आपत्तिजनक बयानों के समर्थन के रूप में देखा जाएगा।’’ सिद्धू के सलाहकारों की विवादित टिप्पणियों का कांग्रेस के भीतर ही विरोध शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सिंह और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दोनों की उनकी टिप्पणियों के लिए निंदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए