लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की वापसी की फरियाद तेज, आज रैली को करेंगे संबोधित

By हरीश गुप्ता | Updated: December 14, 2019 08:51 IST

Rahul Gandhi: कांग्रेस की शनिवार को रामलीला मैदान में होने वाली मेगा रैली के दौरान राहुल गांधी से दोबार अध्यक्ष बनने की जाएगी अपील

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेसी नेता चाहते हैं कि राहुल की फिर से हो अध्यक्ष पद पर वापसीराहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों में हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिया था इस्तीफा

हरीश गुप्ता, नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को पार्टी की बागडोर फिर संभालने के लिए मनाने की कोशिश नए सिरे से शुरू की है। 

पार्टी नेताओं से न मिलने, बैठकों में शामिल न होने और लोकसभा में अनुपस्थिति के बाद वह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं।

अवब वह न केवल फिर ट्विटर पर सक्रिय हैं, बल्कि नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित करने के बाद शुक्रवार दोपहर दी गई पारंपरिक चाय पार्टी में भी राहुल शामिल हुए।

वह शनिवार को रामलाली मैदान में कांग्रेस की रैली को संबोधित करने पर भी राजी हुए हैं।

राहुल को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए मनाने की तैयारी!

राहुल को चर्चा में लाने के लिए यह सोनिया के दिमाग की उपज है। महाराष्ट्र में विपक्ष के सरकार गठन से उत्साहित सोनिया ने अर्थव्यवस्था मे मंदी और नागरिकता कानून के खिलाफ बढ़ते विरोध के कारण राजधानी में बड़ी रैली करने का फैसला किया है। 

खबरें हैं कि पार्टी के नेता आज की रैली में राहुल से उनका इस्तीफा वापस लेने का आग्रह करेंगे। 

हालांकि आधिकारिक तौर पर रैली का मकसद सभी मोर्चों पर विफल रहने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधना है और लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि कांग्रेस विश्वसनीय विकल्प है। 

वहीं इस रैली का गुप्त मकसद राहुल गांधी को नेताओँ की आवाज सुनने और उन्हें इस्तीफा वापस लेने के लिए राजी करना है। 

लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल ने किसी की भी सलाह नहीं मानते हुए तुरंत अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप