लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: "तो पीएम मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो..." कांग्रेस नेता के विवादित बयान से मचा हंगामा, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: December 12, 2022 12:44 IST

ऐसे में जब यह वीडियो वायरल हुआ तो कांग्रेस नेता ने सफाई भी दी है और कहा है कि ऐसा फ्लो में हो जाता है। कांग्रेस नेता के इस बयान पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत भाजपा के कई और नेताओं ने आपत्ति जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने पीएम मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक संबोधन में 'पीएम मोदी की हत्या' की बात कही है जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। घटना के वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेता ने सफाई भी दी है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के एक पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। इस बयान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसे भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने शेयर किया है। 

वीडियो में कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को 'पीएम मोदी की हत्या' की बात करते हुए सुना गया है। हालांकि जब वीडियो वायरल हुआ और इसे लेकर चर्चा तेज हो गई थी तब राजा पटेरिया अपने बयान से पलट गए और इस पर सफाई दी है। 

क्या कहा राजा पटेरिया ने

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पन्ना के पवई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम मोदी को लेकर एक बयान दिया है और कथित तौर पर 'पीएम मोदी की हत्या' करने की बात कही है। 

सभा में राजा पटेरिया को बोलते हुए सुना गया है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर लोगों को बांट देगा। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है। अगर संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटेरिया का ये वायरल वीडियो पन्ना जिले के पवई का है।" 

कांग्रेस नेता का जब यह वीडियो वायरल होने लगा तो इस पर उन्होंने सफाई भी दी है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि उनका कहने मतलब यह था कि आने वाले चुनाव में मोदी को हराओ। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि इस तरह की बातें फ्लो में निकल जाती है। 

इस वीडियो को भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने शेयर किया है और लिखा है, "भारत जोड़ो या भारत जलाओ ? - संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो - एमपी कांग्रेस नेता राजा पटेरिया।" 

भाजपा नेताओं ने जताई है कड़ी आपत्ति

पीएम मोदी को लेकर राजा पटेरिया के विवादित बयान पर कई भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस पर बोलते हुए गृह मंत्री ने नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि यह महात्मा गांधी का कांग्रेस नहीं है बल्कि यह इटली की कांग्रेस है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि मौजूदा कांग्रेस इटली की मुसोलिनी की मानसिकता वाली है। 

नरोत्तम मिश्रा ने भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया है और कहा है कि जिस तरीके से इस यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत चल रहे है, इससे यह साबित होता है कि यह इटली वाली कांग्रेस है। उन्होंने कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराने की बात कही है। 

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल