लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस ने संसद में कहा- गोमूत्र से ठीक हुआ कैंसर, वज्रासन से घुटना दर्द गया, मैं कुश्ती लड़ सकता हूं

By भाषा | Updated: March 19, 2020 13:13 IST

भारतीय चिकित्सा पद्धतियों और होम्योपैथी से जुड़े दो विधेयकों पर एक साथ हो रही चर्चा में भाग लेते हुए फर्नांडिस ने कहा, ‘‘ जब मैं गौमूत्र की बात करता हूं तो मेरे बहुत अच्छे मित्र जयराम रमेश (कांग्रेस सदस्य) मेरी टांग खींचते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ के पास एक आश्रम में एक ऐसा व्यक्ति मिला जिसने यह दावा किया कि गौमूत्र पीकर उसने अपना कैंसर ठीक कर लिया।फर्नांडिस ने योग, प्राकृतिक चिकित्सा और भारतीय चिकित्सा पद्धति की सराहना करते हुए अपना एक अनुभव साझा किया।

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस ने राज्यसभा में गौमूत्र की विशेषता गिनाते हुए एक व्यक्ति का अनुभव साझा किया जिसने उनके समक्ष गौमूत्र से कैंसर ठीक होने का दावा किया।

भारतीय चिकित्सा पद्धतियों और होम्योपैथी से जुड़े दो विधेयकों पर एक साथ हो रही चर्चा में भाग लेते हुए फर्नांडिस ने कहा, ‘‘ जब मैं गौमूत्र की बात करता हूं तो मेरे बहुत अच्छे मित्र जयराम रमेश (कांग्रेस सदस्य) मेरी टांग खींचते हैं।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें मेरठ के पास एक आश्रम में एक ऐसा व्यक्ति मिला जिसने यह दावा किया कि गौमूत्र पीकर उसने अपना कैंसर ठीक कर लिया। फर्नांडिस ने योग, प्राकृतिक चिकित्सा और भारतीय चिकित्सा पद्धति की सराहना करते हुए अपना एक अनुभव साझा किया।

उन्होंने कहा कि उन्हें एक बार घुटने में बहुत दर्द हुआ था तथा डाक्टरों ने उन्हें घुटना बदलवाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने वज्रासन करना शुरू कर दिया और आज मैं बिना किसी कठिनाई के कुश्ती लड़ सकता हूं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जब (पूर्व) प्रधानमंत्री (अटल बिहारी) वाजपेयी जी की घुटने की सर्जरी हुई थी तो मुझे लगा कि यदि मैं उन्हें जानता होता तो मैं उनके पास जाकर वज्रासन करने को कहता और इससे वह ठीक हो जाते।’’

उन्होंने अमेरिका में एक ऐसे व्यक्ति से मिलने का दावा किया जो 104 वर्ष का था और योग करने का कारण युवाओं की तरह तेजी से चलता था। फर्नांडिस ने कहा, ‘‘योग हमारी संपदा है। यदि आप योग करेंगे तो आपके स्वास्थ्य का बजट 50 प्रतिशत कम हो जाएगा। यह जीवन जीने का तरीका है।’’ 

टॅग्स :संसदकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटकदिल्लीगाय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल