लाइव न्यूज़ :

 कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने की मांग, EVM नहीं बैलट पेपर से कराए जाएं लोकसभा चुनाव

By आकाश चौरसिया | Updated: September 23, 2023 11:23 IST

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ईवीएम पर सवाल खड़े करते हुए बैलट पेपर से 2024 के चुनाव कराने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी के भरोसे इतनी कीमती लोकतंत्र प्रक्रिया को नहीं छोड़ा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष तिवारी ने EVM पर सवाल कर बैलट पेपर पर 2024 के चुनाव कराने की मांग रखी है।मनीष ने बताया कि टेक्नोलॉजी के भरोसे इतनी कीमती लोकतंत्र प्रक्रिया को नहीं छोड़ा जा सकता है।ईवीएम को हैक, हेराफेरी, वोटिंग मशीन को वोट डालने के दौरान भी रोका जा सकता है- तिवारी

नई दिल्ली: कांग्रेस राज्यसभा सांसद मनीष तिवारी ने ईवीएम पर सवाल खड़े करते हुए बैलट पेपर पर 2024 के लोस चुनाव कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी के भरोसे इतने कीमती लोकतंत्र प्रक्रिया को नहीं छोड़ा जा सकता है।

मनीष ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि ईवीएम मशीन में कोई गड़बड़ी है, बल्कि सवाल यह है कि ईवीएम से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की जा सकती है। 

उन्होंने कहा कि यह पर्याप्त कारण है कि अब बैलट पेपर पर ही अगले लोकसभा चुनाव होने चाहिए। साथ ही मनीष तिवारी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन भी आखिरकार एक मशीन ही है। फिर, वोटिंग प्रक्रिया पर टिप्पणी कर बोला कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है, हेराफेरी की जा सकती है और मशीन को वोट डालने के दौरान भी रोका भी जा सकता है और यही नहीं ईवीएम से खिलवाड़ करना भी बहुत आसान है। 

मनीष तिवारी ने आगे कहा कि उन्हें यह नहीं समझ आता है कि भारतीय चुनाव आयोग इस मशीन पर ही क्यों वोटिंग करवाना चाहता है? 

कांग्रेस सांसद आगे ने कहा कि जिन देशों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल किया भी था, अब वे भी बैलट पेपर पर चुनाव करा रहे हैं। उन सभी देशों का मानना है कि ईवीएम से बहुत आसानी से गड़बड़ी कर वोट परिवर्तन किया जा सकता है। इसी आधार पर 2024 का लोस चुनाव बैलट पेपर पर ही होना चाहिए। बताते चले कि इससे पहले भी कई विपक्षी पार्टियों के नेता इसी  ईवीएम पर सवाल खड़े करते रहे हैं। 

टॅग्स :Manish Tewariइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)भारतIndiaपंजाबआनंदपुर साहिबलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?