लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मीडिया की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा- "टीवी स्टूडियो की सौ में से 99 डिबेट हिन्दू-मुसलमान पर की जाती हैं"

By रुस्तम राणा | Updated: December 6, 2022 17:16 IST

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने ट्विटर अपनी एक वीडियो को साझा करते हुए लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य इलेक्शन नहीं, इमोशन है। 

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा टीवी स्टूडियो की डिबेट में महंगाई का मुद्दा गायब हैउन्होंने कहा कि सौ डिबेट्स में केवल एक डिबेट लोगों के मुद्दे पर होते हैंआगे कांग्रेस नेता ने कहा- बाकी 99 डिबेट्स हिन्दू-मुस्लिम मुद्दे पर किए जाते हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस की देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। कन्याकुमारी से शुरु हुई यात्रा विभिन्न राज्यों को पार करते हुए राजस्थान में पहुंच गई है, जो कश्मीर में जाकर समाप्त होगी। यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने ट्विटर अपनी एक वीडियो को साझा करते हुए मंगलवार को लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य इलेक्शन नहीं, इमोशन है। 

वहीं वीडियो में कन्हैया कुमार पत्रकारों को भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बताते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि राजनीति का मतलब केवल चुनाव नहीं होता है। इस पर अपना तर्क देते हुए कन्हैया कुमार ने पत्रकारों से पूछा कि गांधी जी पॉलिटिकल थे या नहीं? उन्होंने कितने चुनाव लड़े? उन्होंने कहा, राजनीति का केवल एक पक्ष चुनाव है, यह एक विस्तृत क्षेत्र है, जिनमें अन्य चीजें भी आती हैं। 

उन्होंने कहा, लोकतंत्र केवल प्रोसीजरल (प्रक्रियात्मक) नहीं है, बल्कि यह पार्टीसिपेटरी (भागीदारी) है और जब डेमोक्रेसी पार्टीसिपेटरी होता है तो उसमें वो सभी लोग भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं जिनकी चुनाव में जीत नहीं होती है। उन्होंने कहा, उनकी की भी आवाज महत्वपूर्ण है जिनके पास कोई बहुमत नहीं है। 

यात्रा को लेकर कन्हैया कुमार ने कहा, हमने कभी नहीं कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पॉलिटिकल नहीं है। उन्होंने कहा, कांग्रेस देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है, जिसके चलते हमारी सबसे बड़ी जिम्मेवारी है। इसलिए कोई हमारे साथ आए न आए पर हम सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा, यात्रा हमारे लिए सबसे बड़ा लोगों से जुड़ने का माध्यम है। 

यहां उन्होंने मीडिया की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा टीवी स्टूडियो की डिबेट में महंगाई का मुद्दा गायब है। उन्होंने कहा कि सौ डिबेट्स में केवल एक डिबेट लोगों के मुद्दे पर होती है लेकिन 99 डिबेट हिन्दू-मुसलमान पर किए जाते हैं। उन्होंने कहा, इस यात्रा का उद्देश्य लोगों के पास जाकर उनकी समस्याओं को नजदीक से समझना है। 

टॅग्स :कन्हैया कुमारभारत जोड़ो यात्राकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार