लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता सुखराम का 95 साल की उम्र में निधन, ब्रेन स्ट्रोक के कारण एम्स में थे भर्ती, दूरसंचार घोटाले में हुई थी 5 साल की जेल

By अनिल शर्मा | Updated: May 11, 2022 15:03 IST

Pandit Sukh Ram Died: गौरतलब है कि कांग्रेस नेता सुखराम को 4 मई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। स्ट्रोक के बाद उन्हें हिमाचल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के निधन की पुष्टि उनके बेटे अनिल शर्मा ने की है कांग्रेस नेता सुखराम को 4 मई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ थासुखराम को दूरसंचार घोटाले में साल 2011 में पाँच साल जेल की सजा हुई थी।

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे अनिल शर्मा ने इसकी पुष्टि की। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता सुखराम को 4 मई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। स्ट्रोक के बाद उन्हें हिमाचल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया गया और एम्स में भर्ती किया गया था। वे 7 मई से वेंटिलेटर पर थे। 

सुखराम के निधन की पुष्टि उनके बेटे अनिल शर्मा ने की। वहीं कांग्रेस नेता के बड़े पोते आश्रय शर्मा ने भी फेसबुक पोस्ट में दादा के निधन की जानकारी दी थी। मंगलवार रात को उन्होंने लिखा, 'अलविदा दादाजी, अभी नहीं बजेगी फोन की घंटी।'आश्रय शर्मा ने दादा संग अपने बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की है।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पंडित सुखराम के बड़े पोते आश्रय शर्मा से फोन पर बात करके उनकी तबीयत जानी थी। बीते दिनों सोशल मीडिया पर पंडित सुखराम के निधन की झूठी खबरें वायरल होती रहीं। जिसके बाद उनके पोते अभिनेता आयुष शर्मा (सलमान खान के बहनोई) ने इसका खंडन किया था।

गौरतलब है कि सुखराम शर्मा मंडी (हिमाचल प्रदेश) से लोकसभा सांसद थे। वे साल 1993-1996 के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री, संचार (स्वतंत्र प्रभार) के पद पर रहे। वे पांच बार विधानसभा सदस्य और तीन बार लोकसभा सदस्य रहे। वहीं सुखराम के बेटे अनिल शर्मा मंडी से बीजेपी विधायक हैं। 

सुखराम केंद्रीय संचार मंत्री रहने के दौरान घोटाला करने के आरोप में अदालत द्वारा पाँच साल जेल की सजा सुनायी गयी थी। 

टॅग्स :कांग्रेसहिंदी समाचारलोकमत हिंदी समाचारराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी