लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनाव में दलबदलू को हराना कांग्रेस, जद(एस) का एकमात्र लक्ष्यः सिद्दरमैया 

By भाषा | Updated: November 20, 2019 19:35 IST

भाजपा पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ पार्टी को ‘‘फासीवादी’’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा की कोई संस्कृति नहीं है, भाजपा के किसी भी नेता ने अच्छी संस्कृति नहीं बनायी क्योंकि भाजपा मूलत: एक फासीवादी पार्टी है, वे फासीवाद में यकीन रखते हैं।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देयह पूछे जाने पर कि क्या जद(एस) नेता एच डी कुमारस्वामी भी इस उद्देश्य का समर्थन करेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘वह समर्थन करें या न करें।लेकिन हम दोनों का उद्देश्य एक है कि दल बदलने वाले, अयोग्य विधायकों को हराया जाए।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस और उसके पूर्व गठबंधन सहयोगी जद(एस) का मुख्य उद्देश्य दोनों पार्टियों का साथ छोड़ने वाले नेताओं को हराना है जो अब भाजपा के उम्मीदवार हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जद(एस) के विधायक के तौर पर अयोग्य ठहराए गए बागियों को अब लोग पांच दिसंबर को 15 निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनावों में हराएंगे। कांग्रेस के विधायक दल के नेता ने मैसुरू में पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारा मुख्य उद्देश्य है कि दल बदलने वाले हारें क्योंकि वे गठबंधन सरकार के गिरने के लिए जिम्मेदार हैं। हम राज्य को भी एक संदेश देना चाहते हैं कि हम दल बदलने का समर्थन नहीं करेंगे।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या जद(एस) नेता एच डी कुमारस्वामी भी इस उद्देश्य का समर्थन करेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘वह समर्थन करें या न करें, यह अलग बात है लेकिन हम दोनों का उद्देश्य एक है कि दल बदलने वाले, अयोग्य विधायकों को हराया जाए।’’ यह पूछने पर कि क्या दल बदलने वालों को हराने के लिए कांग्रेस-जद(एस) साथ आएंगे, सिद्दरमैया ने कहा, ‘‘रास्ता एक नहीं है, यह अलग है।’’

हालांकि उन्होंने इस पर विस्तार से नहीं बताया। हाल ही में कुमारस्वामी ने यह भी कहा था कि उपचुनावों में उनकी पार्टी की मुख्य रणनीति दल बदलने वालों को हराना है। सिद्दरमैया ने यह भी भरोसा जताया कि राज्य के लोग दल बदलने वाले नेताओं को हराएंगे।

भाजपा पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ पार्टी को ‘‘फासीवादी’’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा की कोई संस्कृति नहीं है, भाजपा के किसी भी नेता ने अच्छी संस्कृति नहीं बनायी क्योंकि भाजपा मूलत: एक फासीवादी पार्टी है, वे फासीवाद में यकीन रखते हैं।’’ 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसजनता दल (सेकुलर)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सिद्धारमैयाएचडी कुमारस्वामीबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार