लाइव न्यूज़ :

नेशनल हेरल्ड केस: 'कांग्रेस भारत के पूरे बुनियादी ढांचे के खिलाफ लड़ रही है', ईडी की कार्रवाई पर बोले राहुल गांधी

By रुस्तम राणा | Updated: August 5, 2022 22:52 IST

राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि उनकी पार्टी भारत के पूरे बुनियादी ढांचे से लड़ रही है। गांधी ने कहा कि केंद्र ने अपने लोगों को विभिन्न संस्थानों में तैनात कर उन पर कब्जा कर लिया है। 

Open in App

नई दिल्ली: नेशनल हेरल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई का सामना कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र ने देश के सभी लोकतांत्रिक संस्थानों पर नियंत्रण कर लिया है।

इसके साथ ही वायनाड के सांसद ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि उनकी पार्टी भारत के पूरे बुनियादी ढांचे से लड़ रही है। गांधी ने कहा कि केंद्र ने अपने लोगों को विभिन्न संस्थानों में तैनात कर उन पर कब्जा कर लिया है। 

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन का नेतृत्व करने से पहले राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा,‘‘हिंदुस्तान में लोकतंत्र की मौत हो रही है। जो इस देश ने 70 साल में बनाया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया। आज देश में लोकतंत्र नहीं है। आज चार लोगों की तानाशाही है। पूरा देश इसे जानता है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम महंगाई, बेरोजगारी, समाज में हिंसा की स्थिति का मुद्दा उठाना चाहते हैं। हमें संसद के बाहर और भीतर बोलने नहीं दिया जाता है। सरकार दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है।’’ 

एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं जितनी सच्चाई बोलूंगा, उतना मेरे ऊपर आक्रमण होगा। मेरी समस्या है कि मैं सच्चाई बोलता हूं। मैं महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाऊंगा। जो डरता है, वही धमकाता है।’’ 

एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ हिटलर भी चुनाव जीत कर आया था...हिटलर चुनाव ऐसे जीतता था कि जर्मनी की सारी संस्थाएं उसके हाथ में थी... मुझे पूरा का पूरा ढांचा दे दें, फिर मैं दिखाऊंगा चुनाव कैसे जीता जाता है।’’

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनेशनल हेराल्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की