लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी की 'कांग्रेस थिंक टैंक' के साथ 25 अक्टूबर को बैठक, इस मुद्दे पर बनेगी रणनीति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2019 13:12 IST

इस वक्त इस वक्त सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान थाम रखी है। कांग्रेस पार्टी को एक सक्रिय और पूर्णकालिक अध्यक्ष की सख्त जरूरत है क्योंकि अगले साल दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और उसके बाद उत्तरप्रदेश में चुनाव होने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी 25 अक्टूबर को अपने आवास पर 'कांग्रेस थिंक टैंक' के साथ बैठक करेंगी।माना जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस के पूर्ण कालिक अध्यक्ष पर फैसला हो सकता है।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 25 अक्टूबर को अपने आवास पर 'कांग्रेस थिंक टैंक' के साथ बैठक करेंगी। इसमें राहुल गांधी, डॉ मनमोहन सिंह, अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और अन्य कई दिग्गज पार्टी नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस के पूर्ण कालिक अध्यक्ष पर फैसला हो सकता है।

इस वक्त इस वक्त सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान थाम रखी है। कांग्रेस पार्टी को एक सक्रिय और पूर्णकालिक अध्यक्ष की सख्त जरूरत है क्योंकि अगले साल दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और उसके बाद उत्तरप्रदेश में चुनाव होने हैं।

पार्टी के अंदरुनी सूत्रों के मुताबिक ऐसे में पार्टी के लिए पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं होना मुश्किल का सबब बन सकता है। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनावों में पार्टी की करारी शिकस्त की नैतिक जिम्मेदारी लेकर अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले राहुल गांधी की दोबारा अध्यक्ष बनने में कोई रुचि नहीं दिखती।

कांग्रेस के एक पूर्व सांसद के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीला दीक्षित के निधन के बाद पार्टी प्रदेश कांग्रेस प्रमुख की नियुक्ति में परेशानी महसूस कर रही है। संजय निरुपम, राधाकृष्ण विखे पाटिल, अशोक तंवर, राज बब्बर, अजोय कुमार जैसे नेताओं को भी काफी पहले पद से हटाया जाना चाहिए था। पूर्व सांसद की राय में एआईसीसी की बैठक पार्टी को नया जीवन दे सकती है। सीडब्ल्यूसी सदस्यों के चुनावों के साथ मनोनयन की परंपरा को खत्म किया जाता है तो पार्टी दोबारा उठ खड़ी होगी।

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर