लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-हर घर बिजली पहुंचाने का वादा नहीं पाई पूरा, अब खोज रही खामियां 

By भाषा | Updated: July 19, 2018 11:28 IST

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के लाभार्थियों से बात करते हुए मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने वादे किए , लेकिन वे उन्हें पूरा करने में नाकाम रहीं।

Open in App

नई दिल्ली, 19 जुलाईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ववर्ती सरकारों और तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को देश के हर घर तक बिजली पहुंचाने के वादे को पूरा नहीं करने के लिए गुरुवार को जिम्मेदार ठहराया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वर्ष 2009 तक हर घर तक बिजली पहुंचाने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने में विफल रही। 

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के लाभार्थियों से बात करते हुए मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने वादे किए , लेकिन वे उन्हें पूरा करने में नाकाम रहीं। तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) ने वादा किया था कि वर्ष 2009 तक सभी घरों में बिजली पहुंचायी जाएगी लेकिन वर्ष 2009, 2010 यहां तक कि वर्ष 2011 तक भी यह नहीं हुआ। 

पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने जो वादे किए उन्हें पूरा करने में वह इसलिए विफल रहीं क्योंकि उनके नेता गंभीर नहीं थे और अब वे (विपक्ष) मौजूदा सरकार द्वारा लागू की जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों में खामियां तलाश रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल 2018 तक देश के हर गांव में बिजली पहुंच गई। यह एक ऐतिहासिक तारीख है। यह दुख की बात है कि आजादी के 70 वर्षों बाद तक देश के लोगों के पास बिजली नहीं थी। 

उल्लेखनीय है कि 16,320 करोड़ रुपये की सौभाग्य योजना पिछले साल सितंबर में शुरू की गई थी। इसके तहत बिजली की रोशनी से अब तक वंचित 3.6 करोड़ घरों तक 31 मार्च 2019 तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है। हालांकि सरकार इन घरों को 31 दिसंबर 2018 तक रोशन करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। 

इस माह की शुरुआत में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली मंत्रियों ने शिमला में हुई बैठक में 31 दिसंबर 2018 तक सभी घरों तक बिजली पहुंचाने की प्रतिबद्धता जतायी थी। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील