लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस महासचिव ने ‘पंज प्यारे’ वाले बयान पर प्रायश्चित किया

By भाषा | Updated: September 4, 2021 00:01 IST

Open in App

कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने उत्तराखंड में एक प्रसिद्ध गुरुद्वारे में कारसेवा कर पार्टी की पंजाब इकाई के नेतृत्व को ‘पंज प्यारे’ बताने को लेकर प्रायश्चित किया। रावत ने उधमसिंह नगर जिले में नानकमट्टा गुरद्वारे में झाड़ू लगाई और श्रद्धालुओं के जूते साफ किए। उन्होंने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और चार कार्यकरी अध्यक्षों के लिए ‘पंज प्यारे’ शब्द का इस्तेमाल किया था जिसके लिए उन्होंने सेवा कर प्रायश्चित किया। रावत ने कहा,‘‘ मेरे मन में सिख धर्म और उसकी महान परंपराओं के प्रति गहरा सम्मान है। मैं इस शब्द का इस्तेमाल करने के लिए एक बार फिर माफी मांगता हूं...।’’ कांग्रेस महासचिव द्वारा कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और चार कार्यकरी अध्यक्षों के लिए ‘पंज प्यारे’ शब्द का इस्तेमाल करने पर न केवल विपक्षी दलों ने, बल्कि अकाल तख्त ने भी आलोचना की थी और इसे धार्मिक संवेदना पर प्रहार करार दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार