लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस मुस्लिम महिलाओं के साथ कर रही अन्याय, इतिहास से लेनी चाहिए सीख'

By IANS | Updated: January 5, 2018 15:41 IST

कांग्रेस को अतीत से सीख लेना चाहिए व विधेयक को पारित होने देना चाहिए। वे मुस्लिम बहनों के साथ न्याय सुनिश्चित करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

Open in App

संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने शुक्रवार को तीन तलाक विधेयक का विरोध करने को लेकर कांग्रेस पर मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अतीत से सीख लेना चाहिए व विधेयक को पारित होने देना चाहिए। वे मुस्लिम बहनों के साथ न्याय सुनिश्चित करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। वे शाह बानो मामले की तरह इस मामले में भी अन्याय कर रहे हैं।

कांग्रेस के विधेयक को प्रवर समिति को भेजने की मांग की निंदा करते हुए कुमार ने कहा कि हर दिन वे एक नया बहाना करते हैं और उनकी विधेयक को प्रवर समिति को भेजने की मांग सभी को गुमराह करने की चाल है। मैं इसकी निंदा करता हूं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इतिहास से सीखना चाहिए और तीन तलाक विधेयक को पारित होने देना चाहिए। भाजपा नेता की यह टिप्पणी गुरुवार को राज्य सभा में तीन तलाक विधेयक पर जारी गतिरोध के मद्देनजर आई है। सरकार ने विधेयक की विस्तृत जांच के लिए विपक्ष द्वारा विधेयक को प्रवर समिति को भेजने की मांग को खारिज कर दिया।

सरकार ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2017 को शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को विचार के लिए रखने का निर्णय किया है। यह विधेयक तत्काल तीन तलाक दिए जाने को आपराधिक बनाता है।

टॅग्स :तीन तलाक़कांग्रेसबीजेपीमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचारमुस्लिम महिला संरक्षण विधेयक 2017
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो