लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस, चीन और न्यूजक्लिक एक गर्भनाल का हिस्सा हैं', न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के बाद अनुराग ठाकुर का हमला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 7, 2023 14:12 IST

अनुराग ठाकुर ने कहा, "कांग्रेस, चीन और न्यूज़क्लिक एक गर्भनाल का हिस्सा हैं। राहुल गांधी की 'नकली मोहब्बत की दुकान' में चीनी सामान साफ देखा जा सकता है, चीन के प्रति उनका प्रेम देखा जा सकता है। वे भारत विरोधी एजेंडा चला रहे थे।"

Open in App
ठळक मुद्देन्यूजक्लिक को लेकर जारी रिपोर्ट के बाद सियासी हंगामा शुरूअनुराग ठाकुर ने न्यूजक्लिक मामले को लेकर कांग्रेस को घेरा कहा- कांग्रेस, चीन और न्यूज़क्लिक एक गर्भनाल का हिस्सा हैं

नई दिल्ली: न्यूयॉर्क टाइम्स की भारतीय समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक को लेकर जारी रिपोर्ट के बाद सियासी हंगामा शुरू हो गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी प्रोपेगैंण्डा के प्रचार के लिए न्यूजक्लिक को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थक द्वारा वित्त पोषित किया गया था। इस मुद्दे को पहले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को लोकसभा में उठाया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने न्यूजक्लिक मामले को लेकर कांग्रेस को भी घेरा। 

अनुराग ठाकुर ने कहा, "कांग्रेस, चीन और न्यूज़क्लिक एक गर्भनाल का हिस्सा हैं। राहुल गांधी की 'नकली मोहब्बत की दुकान' में चीनी सामान साफ देखा जा सकता है, चीन के प्रति उनका प्रेम देखा जा सकता है। वे भारत विरोधी एजेंडा चला रहे थे।"

उन्होंने आगे कहा, "2021 में हमने न्यूज़क्लिक को बेनक़ाब किया कि कैसे विदेशी दुष्प्रचार भारत के ख़िलाफ़ है। इस भारत विरोधी अभियान में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल उनके समर्थन में आए। चीनी कंपनियां नेविल रॉय सिंघम के माध्यम से न्यूज़क्लिक को फंडिंग कर रही थीं लेकिन उनके सेल्समैन भारत के कुछ लोग थे, जो उनके खिलाफ कार्रवाई होने पर उनके समर्थन में आ गए।"

इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर का हवाला देते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि भीमा-कोरेगांव केस में आरोपी गौतम नवलखा को न्यूज़क्लिक ने 20.53 लाख ट्रांसफर किए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में जिक्र है कि भारत विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए 2018 से 2021 के बीच न्यूज़क्लिक को 28.29 करोड़ मिले।

रिपोर्ट में एक "करिश्माई अमेरिकी करोड़पति" नेविल रॉय सिंघम का नाम लिया गया है जो एक समाजवादी हितैषी के रूप में सुदूर-वामपंथी मुद्दों के समर्थन के लिए प्रसिद्ध हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा है कि उसने सिंघम से जुड़े विभिन्न समूहों को करोड़ों डॉलर दिए जाने का पता लगाया है। 

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि नेविल रॉय सिंघम के नेटवर्क ने भारत में न्यूज़क्लिक नामक समाचार वेबसाइट को वित्तीय सहायता प्रदान की थी।  वेबसाइट के कवरेज में कथित तौर पर चीनी सरकार की बातचीत के बिंदु शामिल थे।

टॅग्स :BJPराहुल गांधीचीनसंसद मॉनसून सत्रParliament Monsoon Session
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए