लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, दोनों गुटों के बीच हुई पत्थरबाजी

By रुस्तम राणा | Updated: March 24, 2023 20:21 IST

युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। साथ ही पथराव भी किया। यूथ कांग्रेस और बीजेपी के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में राज्य पुलिस हिंसा से निपटती नजर आई। 

Open in App
ठळक मुद्देयूथ कांग्रेस और बीजेपी के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआवीडियो में राज्य पुलिस हिंसा से निपटती नजर आई, पुलिस ने दोनों गुटों को शांत करने की कोशिश कीइस पर राज्य बीजेपी ने ट्वीट कर कहा कि ये कांग्रेसी लोकतंत्र और संविधान विरोधी हैं

रायपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने की खबर फैलने के बाद छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने 24 मार्च को राज्य की राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया। हालाँकि, कुछ समय बाद मौन विरोध हिंसक हो गया, क्योंकि युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। साथ ही पथराव भी किया। यूथ कांग्रेस और बीजेपी के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में राज्य पुलिस हिंसा से निपटती नजर आई। 

23 मार्च को सूरत की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2019 में की गई उनकी 'मोदी उपनाम' टिप्पणी पर मानहानि के मामले में दो साल कैद की सजा सुनाई। इसके बाद, लोकसभा सचिवालय ने 24 मार्च को घोषणा की कि वायनाड के सांसद को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है और यह उनकी सजा की तारीख 23 मार्च से प्रभावी होगा।

इस पर राज्य बीजेपी ने ट्वीट कर कहा कि ये कांग्रेसी लोकतंत्र और संविधान विरोधी हैं। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद एनएसयूआई और कांग्रेस नेताओ ने शर्मनाक कृत्य करते हुए भाजपा रायपुर जिला कार्यालय "एकात्म परिसर" पर हमला किया। भाजपा नेताओ के साथ अभद्र व्यवहार किया।

बीजेपी ने एक अन्य ट्वीट मे लिखा, लोकतंत्र के इन हत्यारों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मुकाबला किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा युवा नेता गोविंदा गुप्ता का सर फोड़ा। अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हुए। गलती राहुल गांधी ने की, सजा न्यायालय ने संविधान और कानून के नियमों के तहत दी। इसमें भाजपा पर हमला क्यों?

टॅग्स :राहुल गांधीछत्तीसगढ़RaipurYouth CongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?