लाइव न्यूज़ :

नवरत्न कंपनियों को बेचने पर आमादा मोदी सरकार, कांग्रेस ने कहा- PM अपने पूंजीपति मित्रों के लिए बेच रहे हैं देश की धरोहर

By शीलेष शर्मा | Updated: October 23, 2019 06:22 IST

इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, एनटीपीसी, एयर इंडिया जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को बेचने अथवा इनमें सरकार की हिस्सेदारी कम करने का फैसला कर चुकी मोदी सरकार कंटेनर कॉरपोरेशन को बेचने जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देचौतरफा आलोचनाओं के बावजूद मोदी सरकार देश की महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को बेचने में जुटी है. मोदी सरकार की इस कोशिश पर मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने चुनिंदा पूंजीपति मित्रों के लिए देश की धरोहर को बेचने में जुटे है.

चौतरफा आलोचनाओं के बावजूद मोदी सरकार देश की महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को बेचने में जुटी है. मोदी सरकार की इस कोशिश पर मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने चुनिंदा पूंजीपति मित्रों के लिए देश की धरोहर को बेचने में जुटे है.

इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, एनटीपीसी, एयर इंडिया जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को बेचने अथवा इनमें सरकार की हिस्सेदारी कम करने का फैसला कर चुकी मोदी सरकार कंटेनर कॉरपोरेशन को बेचने जा रही है. जिसके खिलाफ इस सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई के कामगार राजनीतिक दलों के पास जाकर इंसाफ मांग रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि वे इस बहुमूल्य संस्था को बेचने की सरकार की कोशिश पर अंकुश लगाने में उनकी मदद करें. 

इन कामगारों ने आज राहुल गांधी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा. राहुल ने इन कामगारों को भरोसा दिया कि वे पूरी ताकत से सरकार पर दबाव बनाएगें कि सरकार देश की विरासत को नेस्तनाबूद ना करें.

राहुल ने ट्वििट किया कि अत्याधिक लाभ देने वाली समारिक महत्व की कंटेनर कॉरपोरेशन जो एक बहुमूल्य इकाई है को अपने भूखे पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार इसे बेचने का फैसला कर रही है. कंटेनर कॉरपोरेशन एक नवरत्न कंपनी है जो रेल मंत्रालय के तहत काम करती है. 

उल्लेखनीय है कि कंटेनर कॉरपोरेशन ही नहीं रेल मंत्रालय को ही निजी हाथों में सौंपने की भी तैयारी है. इसका ताजा उदाहरण तेजस रेलगाड़ी है जिसे रेलमंत्रालय ने निजी हाथों में सौंप दिया है. तेजस तो महज़ एक बानगी है, सरकार की निगाह पूरे मंत्रालय को निजी हाथों में सौंपने की है. 

एयरपोर्ट एथोरिटी ऑफ इंडिया के अधिकांश हवाई अड्डे पहले ही निजी हाथों में सौंपे जा चुके है इनमें हवाई अड्डों का बड़ा हिस्सा अडानी समूह के पास है अब बारी  हवाई अड्डों के बाद एयर इंडिया, सहित दूसरी नवरत्ना कंपनियों की है जिन्हें निजी हाथों में सौंपा जाना है. 

टॅग्स :एनडीए सरकारनरेंद्र मोदीकांग्रेसराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है