लाइव न्यूज़ :

ड्रोनाचार्य कोविड में भी गंगा मैया पर ड्रोन भेज देते तो...,पीएम मोदी के ड्रोन वाले बयान पर कांग्रेस ने बोला हमला

By अनिल शर्मा | Updated: May 28, 2022 12:04 IST

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट में लिखा- हे ड्रोनाचार्या, आप यदि कोविड के समय कुछ ड्रोन गंगा मैया पर भेज देते तो आपको वो सब पता चल जाता जिसकी जानकारी पूरे विश्व को थी। 

Open in App
ठळक मुद्दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार प्रगति मैदान में दो दिवसीय 'भारत ड्रोन महोत्सव 2022' का उद्घाटन किया थाइस दौरान उन्होंने कहा था कि वह सरकारी कामों का जायजा लेने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करते हैंकाग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम के इस बयान का क्लिप साझा करते हुए उनपर निशाना साधा है

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार प्रगति मैदान में दो दिवसीय 'भारत ड्रोन महोत्सव 2022' के उद्घाटन के दौरान ड्रोन तकनीक की काफी सराहना की। ड्रोन की खासियतें बताने के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जब कभी सरकारी कामों की गुणवत्ता का पता लगाना होता है तो वह अचानक ड्रोन भेज देते हैं और सारी जानकारी किसी को पता चले बिना मेरे पास आ जाती हैं।

पीएम मोदी के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने उनपर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तंज में उन्हें ड्रोनाचार्य तक कह दिया। पीएम मोदी के बयान के क्लिप को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ड्रोन कोविड में गंगा मैया पर भेज दिए होते तो आपको जानकारी मिल गई होती। 

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट में लिखा- हे ड्रोनाचार्या, आप यदि कोविड के समय कुछ ड्रोन गंगा मैया पर भेज देते तो आपको वो सब पता चल जाता जिसकी जानकारी पूरे विश्व को थी। 

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने ड्रोन महोत्सव में कहा था, मैं ड्रोन की मदद से देश भर में विकास कार्य का निरीक्षण करता हूं। जब केदारनाथ के पुनिर्माण का काम शुरू हुआ था तो हर बार मेरे लिए वहां जाना संभव नहीं था। तो मैं ड्रोन के जरिए केदारनाथ के काम का निरीक्षण करता था। आज सरकारी कामों की गुणवत्ता को देखना है तो यह जरूरी नहीं है कि मैं बता दूं कि मुझे वहां निरीक्षण करने के लिए जाना है। तो फिर वहां सब ठीक-ठाक हो ही जाएगा। मैं ड्रोन भेज दूं तो जानकारी वह लेकर आ जाता है और उन्हें पता भी नहीं चल पाता है कि मैंने जानकारी ले ली है।

 

टॅग्स :Pawan KheraNarendra ModiNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल