लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का आरोप- अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है मोदी सरकार, सीमेंट कंपनी के अधिग्रहण का हवाला दिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 5, 2023 19:34 IST

अडानी समूह के स्वामित्व वाली अंबुजा सीमेंट्स द्वारा सांघी इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण का हवाला देते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अडानी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे सीमेंट कंपनी के अधिग्रहण का हवाला देते हुए कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए आरोपअडानी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोपअंबुजा सीमेंट्स द्वारा सांघी इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण का हवाला दिया

नई दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को एक सीमेंट कंपनी के अधिग्रहण का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अडानी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम नरेश ने आरोप लगाया कि अडानी ग्रुप ने अपने कंपटीशन वाली कंपनियों पर डाली गई जांच एजेंसियों की रेड के चलते फायदा उठाया है।

अडानी समूह के स्वामित्व वाली अंबुजा सीमेंट्स द्वारा सांघी इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण का हवाला देते हुए ने कहा कि 28 अप्रैल 2023 को खबर आई कि भारत की तीसरी सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी श्री सीमेंट, सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण करने वाली है। इसके बाद 21 जून 2023 को इसी कड़ी में खबर आई कि इनकम टैक्स ने श्री सीमेंट से जुड़ी पांच जगहों पर छापेमारी की है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि 9 जुलाई 2023 को श्री सीमेंट कंपनी, सांघी इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण की दौड़ से बाहर हो जाती है। फिर 3 अगस्त 2023 को पता चलता है कि अडानी के स्वामित्व वाली अंबुजा सीमेंट्स ने सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण कर लिया है। यह पैटर्न दिखाता है कि देश की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर प्रधानमंत्री के पूंजीपति मित्रों को अमीर बनाने का काम हो रहा है और देश की बहुमूल्य संपत्तियों को अडानी समूह को सौंपा जा रहा है।

बता दें कि ये पहली बाक नहीं है जब अडानी समूह को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर सीधे हमला बोला हो। कांग्रेस लंबे समय से अडानी समूह की कंपनियों पर जारी की गई हिंडनहर्ग रिपोर्ट की जांच जेपीसी से कराने की मांग कर रही है। कांग्रेस नेता जयराम नरेश का दावा है कि नियमों को कमजोर बनाकर केंद्र सरकार ने अडानी समूह को अवैध फायदा पहुंचाया।

जयराम नरेश का कहना है कि  शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों के लिए नियम होते हैं।  इन नियमों से पता चलता था कि विदेशी निवेशकों के पीछे का मुख्य निवेशक कौन है?  उन्होंने आरोप लगाया है कि 31 दिसंबर, 2018 को इन नियमों को कमजोर किया गया, फिर 21 अगस्त 2019 को नियमों को हटा दिया गया। कांग्रेस नेता का कहना है कि इसका फायदा अडानी समूह को दिया गया। 

टॅग्स :कांग्रेसगौतम अडानीAdani Enterprisesनरेंद्र मोदीसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयED
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए