लाइव न्यूज़ :

'मोदीजी आपसे गुजारिश है बचकाने फैसले लेना बंद कीजिए', दो हजार नोट के चलन को बंद करने पर कांग्रेस बोली

By रुस्तम राणा | Updated: May 19, 2023 21:56 IST

कांग्रेस ने इसे मोदी सरकार का गलत फैसला बताया है। सबसे पुरानी पार्टी ने कहा कि हमेशा की तरह पीएम मोदी का एक और फैसला गलत साबित हुआ। 2000 के नोट अब चलन में नहीं रहेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा, हमेशा की तरह पीएम मोदी का एक और फैसला गलत साबित हुआकेजरीवाल ने कहा- इसीलिए हम कहते हैं, पीएम पढ़ा लिखा होना चाहिएअखिलेश यादव ने कहा- कुछ लोगों को अपनी गलती देर से समझ आती है

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बैंकों को तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये का नोट जारी करना बंद करने कहा है। आरबीआई के इस फैसले को लेकर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने इसे मोदी सरकार का गलत फैसला बताया है। सबसे पुरानी पार्टी ने कहा कि हमेशा की तरह पीएम मोदी का एक और फैसला गलत साबित हुआ। 2000 के नोट अब चलन में नहीं रहेंगे। 

विपक्षी पार्टी ने कहा, याद रहे- नोटबंदी के तानाशाही फैसले के बाद इस नोट को लाया गया था। दावा था कि इससे कालाधन खत्म हो जाएगा, भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। सारे दावे पलट गए, अब बिना सोचे-समझे लिया गया ये फैसला भी पलट गया। मोदी जी... आपसे गुजारिश है- बचकाने फैसले लेना बंद कीजिए।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस फैसले पर सीधे पीए मोदी की सीधी आलोचना की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा। अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा। इसीलिए हम कहते हैं, पीएम पढ़ा लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है। उसे समझ आता नहीं है। भुगतना जनता को पड़ता है।

वहीं समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोगों को अपनी गलती देर से समझ आती है… 2000/- के नोट के मामले में भी ऐसा ही हुआ है लेकिन इसकी सजा इस देश की जनता और अर्थव्यवस्था ने भुगती है। शासन मनमानी से नहीं, समझदारी और ईमानदारी से चलता है।

 

 

टॅग्स :कांग्रेसमोदी सरकारभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)आम आदमी पार्टीसमाजवादी पार्टीअरविंद केजरीवालअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष