लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: मस्जिदें खोलने पर कन्फ्यूजन, बंगाल इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दी घर से ही नमाज अदा करने की सलाह

By अजीत कुमार सिंह | Updated: May 31, 2020 15:16 IST

ममता बनर्जी ने 1 जून से धार्मिक स्थलों को खोलने और जून के दूसरे हफ्ते से 70 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ राज्य सरकार के कार्यालयों में कामकाज शुरू करने जैसे कई तरह की छूट देने का एलान किया था.

Open in App
ठळक मुद्दे1 जून से पश्चिम बंगाल में धार्मिक स्थलों को खोले जाने पर कन्फ्यजन.बंगाल इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद याहिया बोले- हमें पहले की तरह घरों में ही नमाज़ अदा करनी चाहिए.

1 जून से पश्चिम बंगाल में धार्मिक स्थलों को खोले जाने पर कन्फ्यजन बना हुआ है. बंगाल इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद याहिया कहते हैं कि अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ममता बनर्जी  ने सभी धार्मिक स्थलों को 1 जून से खोले जाने का एलान कर दिया था. हमारे पास इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं होने की वजह से हम इस पर कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं. 

याहिया कहते हैं कोविड 19 महामारी की वजह से पैदा हुए हालात में हमारी सलाह यही है कि हमें पहले की तरह घरों में ही नमाज़ अदा करनी चाहिए. याहिया मस्जिद कमेटी और इमामों से अपील करते हैं कि मस्जिदों को फिलहाल बंद ही रखा जाए. अगर आगे 1 महीना मस्जिदें नहीं खुलेंगी तो इससे कोई ज्यादा नुकसान नहीं होगा. 

क्या कहा था सीएम ममता बनर्जी ने

 29 मई को कोविड-19 लॉकडाउन के जारी रहने का संकेत देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 1 जून से धार्मिक स्थलों को खोलने और जून के दूसरे हफ्ते से 70 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ राज्य सरकार के कार्यालयों में कामकाज शुरू करने जैसे कई तरह की छूट देने का एलान किया था. ममता बनर्जी ने कहा था कि राज्य सरकार के कार्यालय 70 प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे जबकि निजी क्षेत्र को कामकाज पर खुद फैसला लेना होगा । इससे पहले बनर्जी ने आठ जून से निजी और सरकारी कार्यालयों को पूरी उपस्थिति के साथ खोलने की घोषणा की थी। अपने फेसबुक पेज पर एक बयान में बनर्जी ने कहा कि जरूरी असर के लिए लॉकडाउन जारी रहेगा । कर्नाटक के बाद पश्चिम बंगाल ऐसा दूसरा राज्य होगा जो धार्मिक स्थलों के द्वार को खोलने की अनुमति देगा। इनपुट भाषा

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाममता बनर्जीकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउनपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी