लाइव न्यूज़ :

नए डिजिटल नियमों को लेकर केंद्र सरकार और ट्विटर में घमासान, यूजर्स ने बता दिया कौन जीतेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2021 12:30 IST

नए डिजिटल नियमों के तहत सूचना प्रौद्योगिकी को लेकर केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच घमासान फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्विटर ने नए नियमों के अनुपालन के लिए और समय मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देडिजिटल नियमों को लेकर सरकार और ट्विटर हैं आमने-सामनेट्विटर पोल में 66 फीसदी लोगों का मानना था कि इस लड़ाई में सरकार जीतेगीवहीं केवल 34 प्रतिशत के करीब ट्विटर के जीत की उम्मीद जता रहे हैं

मुंबई: नए डिजिटल नियमों के तहत सूचना प्रौद्योगिकी को लेकर केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच घमासान जारी है। ट्विटर ने इस बीच और समय देने की मांग सरकार से की है। वहीं, इस पूरे मुद्दे को लेकर लोकमत मीडिया के एडिटोरियल डायरेक्टर और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्‍टर ऋषि दर्डा ने एक ट्विवटर पोल किया। इस सर्वे में ट्विटर यूजर्स से पूछा गया कि आप क्या सोचते हैं कि इस लड़ाई को कौन जीतेगा? भारत सरकार या ट्विटर? 

इस पर ढाई हजार से लोगों ने अपनी राय दी है। ट्विटर पर लोगों से पूछे सवाल के जवाब में 66.3 फीसदी लोगों ने कहा कि इस तनातनी में सरकार की जीत होगी। वहीं, ट्विटर की जीत बनाने वाले लोगों की संख्या 33.7 फीसद रही। इस पोल के दौरान 2,759 लोगों ने अपनी राय रखी। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और केंद्र सरकार की लड़ाई

केंद्र सरकार की ओर से इसी साल फरवरी के आखिर में नए आईटी नियमों की घोषणा की गई थी और तीन महीना समय तमाम सोशल मीडिया कंपनियों को इसके अनुपालन की तैयारी के लिए दिया गया था। हालांकि ट्विटर समेत व्हाट्सएप ने इसे लेकर आपत्ति भी जताई। व्हाट्सएप ने यूजर्स की प्राइवेस की मुद्दा उठाया था और कोर्ट भी दरवाजा भी उसने खटखटाया।

दूसरी ओर आईटी नियमों को लेकर चल रही बहस के बीच ट्विटर द्वारा संबित पात्रा और अन्य बीजेपी नेताओं के एक ट्वीट को मैनिपुलेटेड बताने के बाद सरकार भी पूरे मामले को लेकर ज्यादा गंभीर और सक्रिय नजर आई। सरकार ने पिछले ही हफ्ते नए नियमों का पालन न करने को लेकर कंपनी को कड़े शब्दों वाला एक अंतिम नोटिस भी जारी किया था।

ट्विटर ने मांगी और मोहलत

ट्विटर ने इस बीच सोमवार (7 जून) को नए नियमों के पालन के लिए सरकार से और समय की मांग की। सूत्रों के अनुसार ट्विटर ने कहा है कि वह नियमों का पालन करना चाहती है लेकिन देश में महामारी की स्थिति की वजह से उसे कुछ और समय चाहिए।

नए नियम के तहत ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे बड़े सोशल मीडिया मंचों को अतिरिक्त उपाय करने को कहा गया है। इसमें भारत में मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल अधिकारी और शिकायत अधिकारी की नियुक्ति आदि शामिल हैं।

टॅग्स :ट्विटररविशंकर प्रसादसोशल मीडियासंबित पात्रानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी