लाइव न्यूज़ :

संघर्षविराम समझौता सकारात्मक कदम, सुरक्षा बल सावधानी से हालात पर रखेंगे नजर: सेना

By भाषा | Updated: February 26, 2021 22:43 IST

Open in App

शरीफाबाद (जम्मू कश्मीर), 26 फरवरी सेना ने शुक्रवार को कहा कि नियंत्रण रेखा और अन्य सेक्टरों में संघर्ष विराम को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ समझौता सकारात्मक और सही दिशा में उठाया गया कदम है।

इसके साथ ही सेना ने कहा कि सुरक्षा बल उम्मीदों के साथ हालात पर चौकस नजर रखेंगे।

‘किलो फोर्स’ के जनरल अफसर कमांडिंग मेजर जनरल एच एस साही ने कहा कि जब नियंत्रण रेखा पर शांति का संकेत मिलेगा तब अन्य कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “यह वास्तव में एक बेहद सकारात्मक और सही दिशा में उठाया गया कदम है परंतु सुरक्षा बल होने के नाते हम उम्मीदों के साथ लेकिन चौकस रहते हुए आगे बढ़ेंगे।”

मेजर जनरल साही ने कहा कि इस तरह के समझौते पहले भी हुए थे लेकिन कुछ तत्वों ने उन्हें तोड़ दिया।

उन्होंने कहा, “हम इसे उसी प्रकार होता देखना चाहते हैं जैसी सहमति बनी है। यह चीजें पहले भी हुई थीं लेकिन कुछ तत्वों और शक्तियों के कारण यह चीजें नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। यदि दोनों पक्षों की ओर से इस पर क्रियान्वयन किया जाता है तो आगे की राह निकलेगी। इसलिए यह बेहद अग्रसक्रिय कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू