लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से भेजे गए 80 फीसदी सैंपल्स में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि, कोविड19 की तीसरी लहर के संकेत!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2021 11:06 IST

दिल्ली सरकार की ओर से पिछले 3 महीने में जिन वायरस के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं, उनमें से 80 फीसदी सैंपल्स में डेल्टा वायरस की पु्ष्टि हुई है.

Open in App

कोरोना की कम होती रफ्तार के बीच देश के विभिन्न राज्यों में जहां अनलॉक की प्रक्रिया शुरू है वहीं दूसरी ओर डेल्टा वायरस का खतरा बढ़ता दिख रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले 100 से भी कम आ रहे हैं लेकिन यहां कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का खतरा बढ़ता दिख रहा है. दरअसल, दिल्ली सरकार की ओर से पिछले 3 महीने में जिन वायरस के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं, उनमें से 80 फीसदी सैंपल्स में डेल्टा वायरस की पु्ष्टि हुई है.

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने ये आंकड़े शेयर करते हुए बताया कि जुलाई में जीनोम सीरीज के लिए भेजे गए नमूनों में से 83.3 प्रतिशत में, जून में भेजे गए नमूनों में से 88.6 में, जबकि मई में भेजे गए नमूनों में 81.7 प्रतिशत में वायरस के डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है. वहीं अप्रैल में भेजे गए नमूनों में से 53.9 फीसदी में कोरोना वायरस का यह खतरनाक वैरिएंट मिला था.

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद सरकार के कान खड़े हो गए हैं. संभावना जताई जा रही है कि यह डेल्टा वायरस कोरोना की तीसरी लहर को जन्म दे सकता है. वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से तीसरी लहर के खतरे को भांपते हुए राज्य में चौकस इंतजाम किए जा रहे हैं. लेकिन अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान लोगों के बीच कोरोना गाइंडलाइंस धूल खाती नजर आ रही है. सावन के तीसरे सोमवार को जहां लोग मंदिरों में पहुंचे तो उनके बीच सोशल डिस्टेंसिंग नजर आई और कम ही लोग मास्क पहने नजर आए.

गौरतबल है कि दिल्ली में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना से 1 भी मौत नहीं हुई है ये राहत भरी खबर है. वहीं पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 66 नए मामले सामने आए हैं. जबकि कोरोना संक्रमण दर 0.1 प्रतिशत दर्ज की गई है. दिल्ली में कोरोना वायरस से कुल मौतों का आंकड़ा 25,066 है. बता दें कि एक हफ्ते में यह तीसरी मौका है जब कोरोना वायरस पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी मौत दर्ज नहीं की गई हो. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 अगस्त और 4 अगस्त को भी कोरोना वायरस से किसी भी शख्स की मौत नहीं हुई थी.  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया