लाइव न्यूज़ :

कंडोम नहीं रखने पर कट जाता है चालान! दिल्ली के कैब ड्राइवरों ने बताए सेफ सेक्स के अलावा भी इसके फायदे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 21, 2019 17:34 IST

राजधानी दिल्ली में कैब ड्राइवर अपनी फर्स्ट एड किट में कंडोम रखकर भी चल रहे हैं। कंडोम रखने को लेकर ड्राइवरों के पास अलग-अलग तर्क हैं। कुछ इसे नियमों का हिस्सा बता रहे हैं तो कुछ सुरक्षित यौन संबंधों से इतर इसके फायदे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कैब ड्राइवरों के लिए फर्स्ट एड किट में कंडोम लेकर चलना जरूरी!फर्स्ट एड किट में कंडोम रखने को लेकर कैब ड्राइवरों ने सुरक्षित सेक्स के अलावा भी कई फायदे बताए।

दिल्ली में कैब ड्राइवर फर्स्ट एड (प्राथमिक उपचार) किट में अन्य दवाइयों के अलावा कंडोम लेकर भी चल रहे हैं। उनका कहना है कि फर्स्ट एड किट में कंडोन नहीं पाए जाने पर यातायात पुलिस चालान काट देती है। प्राथमिक उपचार किट में कंडोम रखने अनिवार्यता को लेकर कैब ड्राइवरों ने समाचार एजेंसी एएनआई से अपनी बातें साझा कीं। कुछ का कहना है कि उन्होंने इस बारे में कभी भी कारण नहीं जाना लेकिन अगर फर्स्ट एड किट में कंडोन नहीं होता है तो उनका चालान कट जाता है।

रमेश, सचिन और राजेश नाम के कैब ड्राइवरों ने सुरक्षित यौन संबंधों के अलावा भी कंडोम के कई फायदे गिनाए। ड्राइवरों ने बताया, ''अगर कार में प्रेशर पाइप फट जाता है तो कुछ वक्त के लिए कंडोम लीकेज को रोक सकता है। अगर बारिश हो तो इससे जूते कवर किए जा सकते हैं। चोट लगने पर यह खून के बहने को रोक सकता है। यातायात पुलिस को इसके इस्तेमाल के बारे में पता नहीं है, उनसे हम पूछते हैं तो वे हंसते हैं।''

बता दें कि पिछले दिनों ने मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक 2019 संसद में पारित हुआ, जिसके बाद यातायात नियमों के तोड़ने पर जुर्माना राशि में भारी बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली और इसके आस पास के इलाकों में नए मोटर वाहन अधिनियम को लेकर विरोध हो रहा है। शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में विरोध प्रदर्शन के चलते कई जगहों पर निजी बस, टैक्सी, ऑटोरिक्शा आंशिक तौर पर बंद रहे। 

टॅग्स :दिल्लीमोटर व्हीकल एक्टट्रैफिक नियमकंडोम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी