लाइव न्यूज़ :

MP पहले चरण के चुनाव वाली 6 सीटों का पूरा गणित,क्यों है इन सीटों की चर्चा

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: March 28, 2024 16:11 IST

एमपी की 6 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। प्रदेश के पहले चरण वाली सीटों में कौन किस पर भारी है? कौन सा उम्मीदवार दमदार है? जानिए पूरा सियासी समीकरण...

Open in App
ठळक मुद्देएमपी का छह लोकसभा सीट पर 19 अप्रेल को वोटिंग,दिलचस्प है मुकाबलासीधी,शहडोल,जबलपुर,मंडला,बालाघाट,छिंदवाड़ा सीटों पर होगा फैसला

मध्य प्रदेश में 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण की वोटिंग में 6 सीटों पर मतदान होगा। उम्मीदवार तय होने के साथ जीत के लिए जोर आजमाइश तेज हो गई है। लेकिन लोकमत पर समझिए, प्रदेश की 6 अहम लोकसभा सीटों के सियासी समीकरण को, कौन किस पर भारी साबित हो रहा है। बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार कितने दमदार हैं। कितना रोचक है 6 लोकसभा सीटों का चुनाव।

सीधी- विंध्य की सबसे महत्वपूर्ण सीट। सीधी सिंगरौली के साथ शहडोल जिले का कुछ हिस्सा लोकसभा में आता है। यहां बीजेपी ने राजेश मिश्रा तो कांग्रेस ने कमलेश्वर पटेल को उम्मीदवार बनाया है। कुल आठ विधानसभा वाली सीट बीजेपी का मजबूत किला है। जिसे ढहाना कांग्रेस के लिए चुनौती है। बीजेपी इस बार नए चेहरे तो कांग्रेस पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के सहारे चुनाव मैदान में है। 2019 के चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत हासिल हुई थी और सांसद चुनकर प्रीती पाठक लोकसभा पहुंची थी।

शहडोल- आदिवासी सीट दिग्गज चेहरों के कारण चर्चा में रहती है। बीजेपी ने मौजूदा सांसद हिमाद्री सिंह तो कांग्रेस ने तीन बार से विधायक फुन्देलाल मार्को को चुनाव मैदान में उतारा है।  मार्को अपने रहन-सहन और पहनावे के कारण सुर्खियों में रहते हैं। इस सीट पर मुकाबला कड़ा होगा।

जबलपुर-कभी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव की राजनीति के लिए पहचाने जाने वाली जबलपुर सीट सबसे महत्वपूर्ण सीट है। यहां से बीजेपी ने चौकाने वाला नाम आशीष दुबे और कांग्रेस ने दिनेश यादव को मैदान में उतारा है। जबलपुर सीट पर भाजपा लगातार कब्जा जमाती आ रही है ऐसे में कांग्रेस के लिए महाकौशल की महत्वपूर्ण सीट हासिल करना बड़ी चुनौती है।मंडला-प्रदेश की सबसे दिलचस्प सीट है। 2014 में चुनाव हारे ओंकार सिंह मरकाम पर कांग्रेस पार्टी ने दाव खेला है। आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर बीजेपी पुराने चेहरे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के सहारे है तो कांग्रेस चार बार के विधायक ओमकार सिंह मरकाम के साथ मैदान में है। 2023 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के टिकट पर फग्गन सिंह को हारे थे। लेकिन 2024 का चुनाव कुलस्ते जीत पाएंगे।इस पर सब की नजर होगी। इस सीट पर आदिवासी वाटर निर्णायक होते हैं। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?