लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ, बद्रीनाथ में पेटीएम क्यूआर कोड के बोर्ड लगाने पर कंपनी ने दिया स्पष्टीकरण-मांगी माफी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

By आजाद खान | Updated: May 3, 2023 12:49 IST

मामले में बोलते हुए बीकेटीसी मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया है कि इस साल बिना जानकारी दिए हुए पेटीएम द्वारा यह क्यूआर कोड लगाए गए है। इस सिलसिले में मुकदमा भी दर्ज हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देश्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर नें पेटीएम के क्यूआर कोड के बोर्ड लगाए जाने पर हंगामा हुआ है।कंपनी पर आरोप है कि उसने बिना बताए यह बोर्ड लगाए है जिससे तीर्थयात्रियों में कंफ्यूजन की स्थिति पैदा हो रही है। मामले में पेटीएम ने गलती मानकर इस सिलसिले में माफी भी मांगी है।

देहारदून:केदारनाथ धाम में पेटीएम क्यूआर कोड लगाए जाने को लेकर हुए विवाद की एक खबर सामने आई है। खबर के अनुसार, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के मंदिर में पेटीएम के क्यूआर कोड लगाए गए है ताकि इसके जरिए मंदिर को डिजिटल तरीके से दान दिया जा सके जिसे लेकर काफी हंगामा हो रहा है। 

हांलांकि हंगामे के बीच पेटीएम और श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा इस पर बयान भी दिया गया है। वहीं अब इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई है। बता दें कि केदारनाथ में मंगलवार को भी हिमपात जारी रहने तथा मौसम विभाग की ओर से मौसम में अगले कुछ दिन तक सुधार न होने का पूर्वानुमान व्यक्त करने के मद्देनजर इस हिमालयी धाम की यात्रा एक दिन यानी बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

क्या कहा है बीकेटीसी ने 

केदारनाथ धाम में पेटीएम क्यूआर कोड लगाए जाने वाले मामले में बोलते हुए श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने कहा है कि साल 2018 से मंदिर समिती और कंपनी के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट हुआ था जिसके तहत कंपनी मंदिर के बाहर डिजिटल पेमेंट के लिए क्यूआर कोड लगाता था। ऐसे में तब से लेकर कंपनी मंदिर में छोटे क्यूआर कोड लगाता आ रहा था। 

ऐसे में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने कहा है कि कंपनी द्वारा इस साल कोई बोर्ड लगाने की जानकारी नहीं दी गई थी और बिना इजाजत इस तरह के बोर्ड लगाए गए थे जिसे लेकर तीर्थयात्रियों में कंफ्यूजन की स्थिति पैदा हो रही थी। इस मामले में पुलिस में अज्ञाज के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। 

पेटीएम ने स्पष्टीकरण देकर मांगी माफी

पेटीएम ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए 2018 से इन मंदिरों में क्यूआर कोड लगाने की बात कही है। कंपनी ने कहा है कि ये मंदिर की समिती और कंपनी के बीच के कॉंट्राक का हिस्सा है। ऐसे में इस साल बिना जानकारी दिए हुए कंपनी ने जो क्यूआर कोड के बोर्ड्स लगाए है, उसके लिए कंपनी ने माफी मांगी है। 

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया है कि पेटीएम ने समिती को सूचित नहीं करने को लेकर अपनी गलती मानी है और इस सिलसिले में माफी भी मांगी है। हालांकि इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज भी किया है।  

 

टॅग्स :Char Dham Yatraकेदारनाथबद्रीनाथ मन्दिरपेटीएमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी