लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने नहीं दी मुनव्वर फारूकी के कार्यक्रम की अनुमति, कहा- इससे माहौल खराब होगा

By शिवेंद्र राय | Updated: August 27, 2022 10:12 IST

28 अगस्त को सेंट्रल दिल्ली स्थित सिविक सेंटर में होने वाले हास्य कलाकार मुनव्वर फारूकी के कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिली है। विश्‍व हिंदू परिषद ने मुनव्वर का के कार्यक्रम को अनुमति न देने के लिए दो दिन पहले, 25 अगस्‍त को पुलिस कमिश्‍नर संजय अरोड़ा को चिट्ठी लिखी थी।

Open in App
ठळक मुद्देविहिप ने चेतावनी दी थी कि अगर मुनव्‍वर का कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ तो प्रदर्शन करेंगेविहिप के प्रांत मंत्री ने सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को लिखा था पत्रइससे पहले बेंगलुरु पुलिस ने भी फारुकी को शो की अनुमति नहीं दी थी

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की लाइसेंस शाखा ने हास्य कलाकार मुनव्वर फारूकी के राजधानी में होने वाले कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी है। मुनव्वर फारूकी का कार्यक्रम सेंट्रल दिल्ली के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में 28 अगस्त को होना था। दिल्ली में होने वाले मुनव्वर फारूकी के कार्यक्रम का विश्व हिंदू परिषद ने विरोध  किया था। विहिप ने 25 अगस्त को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को पत्र लिखकर फारूकी का शो रद्द करने की मांग की थी। 

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की स्थानीय शाखा ने लाइसेंस विभाग को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि मुनव्वर के कार्यक्रम से साम्प्रदायिक सद्भाव बिगड़ने का खतरा है। लाइसेंस विभाग के जेसीपी ओपी मिश्रा ने पुष्टि की है कि  स्थानीय (केंद्रीय) जिला पुलिस की रिपोर्ट के बाद कार्यक्रम को अनुमति न देने का फैसला लिया गया।

 28 अगस्त को डॉ एसपीएम सिविक सेंटर, केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में होने वाले मुनव्वर फारूकी के कार्यक्रम के लिए आवेदन पश्चिमी दिल्ली के निवासी गुरसिमर सिंह रयात ने दिया था। लेकिन इस कार्यक्रम को लेकर  विश्व हिंदू परिषद ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था। इस कार्यक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा था। पत्र में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से कहा गया, "मुनव्वर फारूकी नाम का एक कलाकार दिल्ली के सिविक सेंटर में केदारनाथ स्टेडियम में 28 अगस्त को एक शो आयोजित कर रहा है। यह व्यक्ति अपने शो में हिन्दू देवताओं का मजाक उड़ाता है, जिसके कारण अभी हाल ही में भाग्य नगर में सांप्रदायिक तनाव भड़क गया था। मेरा आपसे निवेदन है  है कि इस शो को तुरंत रद्द करें, अन्यथा विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता शो का विरोध करेंगे और प्रदर्शन करेंगे।"

पहले भी विवादों में रहे हैं मुनव्वर

इससे पहले भी मुनव्वर फारूकी विवादों में रह चुके हैं। मुनव्वर पर साल 2021 में हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगा था। इस मामले में मुनव्वर को एक महीना जेल काटना पड़ा था। हाल ही में 20 अगस्त को भी हैदराबाद में मुनव्वर का कार्यक्रम हुआ था। इसे लेकर भी काफी विवाद हुआ था। भाजपा विधायक टी. राजा ने धमकी दी थी कि वह उस कार्यक्रम स्थल को जला देंगे जहां मुनव्वर का कार्यक्रम होगा।

टॅग्स :मुनव्वर फारुकीदिल्ली पुलिसवीएचपीBJPबजरंग दलहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार