लाइव न्यूज़ :

'AAP तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI-ED के केस बंद करवा देंगे', मनीष सिसोदिया का दावा- BJP से आया है संदेश

By विनीत कुमार | Updated: August 22, 2022 11:11 IST

जांच के घेरे मे घिरे मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट कर दावा किया है कि उनके पास भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव आया है। सिसोदिया ने कहा कि वे महाराणा प्रताप के वंशज हैं, राजपूत है, भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियों के सामने नहीं झुकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव मिला है।सिसोदिया के अनुसार भाजपा से उन्हें ये संदेश मिला है कि अगर वे 'आप' तोड़कर बीजेपी में आते हैं तो सभी जांच बंद हो जाएंगे।सिसोदिया ने कहा- 'मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ। भ्रष्टाचारियो के सांमने नहीं झुकूँगा।'

नई दिल्ली: दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा की ओर से उन्हें 'आप' छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने का ऑफर मिला है। सिसोदियो ने ट्वीट कर कहा कि उनसे ये भी कहा गया है कि अगर वे भाजपा में आते हैं तो सीबीआई-ईडी के केस बंद करा दिए जाएंगे।

सिसोदिया यहीं नही रूके और ये भी कहा है कि वे महाराणा प्रताप के वंशज हैं, राजपूत हैं। सर कटा लेंगे लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियों के सामने नहीं झुकेंगे।

सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा- 'मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे। मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ। सर कटा लूँगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियोंके सामने झुकूँगा नहीं। मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं।जो करना है कर लो।'

इससे पहले सिसोदिया ने रविवार को कहा था कि केंद्र, सीबीआई और भाजपा 2024 में 'आप' के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के एकमात्र मकसद से काम कर रहे हैं। 

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपा पर निशाना साधा था। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नीत सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने और चुनी हुई सरकारों को गिराने के तरीकों की साजिश रचने में लगी है, जबकि लोग आसमान छूती महंगाई और रुपये में गिरावट से जूझ रहे हैं।

बता दें कि सिसोदिया दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई की जांच के घेरे में हैं। इस संबंध में दर्ज किए गए मामले के आरोपियों में से वे एक हैं। सीबीआई ने शुक्रवार को आबकारी नीति की जांच के सिलसिले में सिसोदिया के घर समेत 31 ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाभारतीय जनता पार्टीआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए