लाइव न्यूज़ :

त्रिशूर के ‘पूरम’ पर्व में भाग लेंगे केरल के सबसे ऊंचे गजराज ‘तेचीक्कोत्तुकावु रामचंद्रन’, 13 मई को महोत्सव

By भाषा | Updated: May 11, 2019 18:56 IST

तीन पशु चिकित्सकों के एक दल द्वारा 54 वर्ष के हाथी की मेडिकल जांच के बाद अनुमति दी गई। टीम ने त्रिशूर कलेक्टर टी वी अनुपमा को रिपोर्ट सौंपकर कहा था कि हाथी पूरम त्योहार की महत्वपूर्ण रस्म में भाग लेने के लिए फिट है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘पूरम’ पर्व का मुख्य कार्यक्रम साढे़ दस फुट ऊंचे हाथी के यहां प्राचीन वडक्कुमनाथन मंदिर के दक्षिणी मुख्य द्वार को खोलने से शुरू होता है। हाथी पर भगवान की मूर्ति रखी होती है और यह महोत्सव की शुरुआत की प्रतीक है। साल 2014 से हाथी यह रस्म निभा रहा है।

चार दिनों की अनिश्चितता को समाप्त करते हुए केरल के सबसे ऊंचे हाथी ‘तेचीक्कोत्तुकावु रामचंद्रन’ को प्रसिद्ध त्रिशूर पूरम पर्व में भाग लेने की शनिवार को सशर्त अनुमति दी गई। गजराज के फिटनेस परीक्षण में सफल रहने के बाद यह निर्णय किया गया।

तीन पशु चिकित्सकों के एक दल द्वारा 54 वर्ष के हाथी की मेडिकल जांच के बाद अनुमति दी गई। टीम ने त्रिशूर कलेक्टर टी वी अनुपमा को रिपोर्ट सौंपकर कहा था कि हाथी पूरम त्योहार की महत्वपूर्ण रस्म में भाग लेने के लिए फिट है। ‘पूरम’ पर्व का मुख्य कार्यक्रम साढे़ दस फुट ऊंचे हाथी के यहां प्राचीन वडक्कुमनाथन मंदिर के दक्षिणी मुख्य द्वार को खोलने से शुरू होता है।

उस समय हाथी पर भगवान की मूर्ति रखी होती है और यह महोत्सव की शुरुआत की प्रतीक है। साल 2014 से हाथी यह रस्म निभा रहा है और राज्य में उसके बहुत प्रशंसक हैं। हालांकि इस साल फरवरी में गुरुवायुर में एक समारोह के दौरान हाथी के हमले में दो लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने महोत्सवों में इनकी भागेदारी पर पाबंदी लगा दी थी।

यह पर्व इस साल 13 मई को मनाया जाएगा। केरल उच्च न्यायालय के शुक्रवार को इस मामले में हस्तक्षेप से इंकार करने के बाद राज्य सरकार ने इस संबंध में अतिरिक्त महाधिवक्ता रंजीत थाम्पन से कानूनी राय मांगी थी। 

टॅग्स :केरलत्योहारइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह