लाइव न्यूज़ :

यूपी PCS से चयनित नए उपजिलाधिकारियों से सीएम योगी बोले, शुरुआती समय में बेहतर प्रशिक्षण से ही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगा

By अनुराग आनंद | Updated: March 6, 2021 08:09 IST

उत्तर प्रदेश में उपजिलाधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''शुरुआती समय में बेहतर प्रशिक्षण आवश्यक है, जो आपके भीतर निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करेगा।"

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी आदित्यनाथ ने अपेक्षा की कि चयनित उपजिलाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वाह पूरी ईमानदारी से करेंगे। उप मुख्यमंत्री डॉक्‍टर दिनेश शर्मा ने कहा कि जिन लोगों में अनवरत सीखने की प्रवृत्ति होती है, वह सफल होते हैं।

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को नव चयनित उपजिलाधिकारियों से बातचीत में कहा कि 'जनता की समस्याओं का न्यायसंगत समाधान आवश्यक है और इससे लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूती मिलती है।'

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां लोक भवन सभागार में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2018 में उपजिलाधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद कहा, ''शुरुआती समय में बेहतर प्रशिक्षण आवश्यक है, जो आपके भीतर निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करेगा।

 करियर के शुरुआती दौर में जो जितनी मेहनत करेगा, वह उतना ही सफल होगा: सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने करियर के शुरुआती दौर में जो अधिकारी जितनी मेहनत करेगा, वह अपने आगे भी उतना ही सफल साबित होगा।'' उन्होंने कहा कि प्रदेश को ऊर्जा से ओत-प्रोत 97 युवा अधिकारी मिले हैं, जिनकी योग्यता व प्रतिभा का उपयोग हम आबादी के हिसाब से सबसे बड़े राज्य में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने में कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि पीसीएस अधिकारी हमारी प्रशासनिक व्यवस्था के मेरुदण्ड हैं।

उपजिलाधिकारी का आमजन से सीधा जुड़ाव होता है: सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने उपजिलाधिकारी पद हेतु चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि इन अधिकारियों का आमजन से सीधा जुड़ाव होता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी (उपाम) के ‘लोगो’ का थीम वाक्य है ‘दुःख से पीड़ित मानवता की सेवा को स्वयं को समर्पित कर सकूं।’ उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों की मूल नियुक्ति उपजिलाधिकारी के तौर पर हुई है। इन्हें तहसीलों में जाकर स्वतंत्र रूप से कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।

'गरीब की समस्याओं का निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने में इनकी प्रमुख भूमिका होगी'

राजस्व प्रशासन से सम्बन्धित आमजन, किसान, नौजवान, गरीब की समस्याओं का निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने में इनकी प्रमुख भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी भर्तियों के लिए पारदर्शी व्यवस्था का निर्धारण किया है। सभी प्रकार के भर्ती आयोगों/बोर्डों को पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रक्रिया के अंतर्गत अब तक चार लाख भर्तियां पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ की गई हैं।

अपेक्षा है कि चयनित उपजिलाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वाह पूरी ईमानदारी से करेंगे: सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपेक्षा की कि चयनित उपजिलाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वाह पूरी ईमानदारी से करेंगे। उप मुख्यमंत्री डॉक्‍टर दिनेश शर्मा ने चयनित अधिकारियों से जनसेवा का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि वे अपने संकल्पों को पूरा करेंगे तो एक सफल अधिकारी बन सकेंगे। जिन लोगों में अनवरत सीखने की प्रवृत्ति होती है, वह सफल होते हैं। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन भली-भांति करने का संदेश देते हुए कहा कि उन्हें जनसेवा की भावना से अपने फर्ज निभाने चाहिए, ताकि असेवित लोगों को न्याय मिले। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :योगी आदित्यनाथदिनेश शर्माउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर