लाइव न्यूज़ :

यूपी में RSS कार्यकर्ता की हत्या पर सीएम योगी को गहरा दुख, 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद

By भाषा | Updated: July 5, 2018 05:02 IST

कल रात संदीप की गोली मार हत्या उस वक्त कर दी गयी जब वह खाना खाकर गली के बाहर आया था।

Open in App

लखनऊ—फिरोजाबाद, 5 जुलाई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोज़ाबाद जिले के दयालनगर निवासी आरएसएस कार्यकर्ता संदीप शर्मा की हत्या पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की आज घोषणा की।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना’ से भी पांच लाख रुपये की राहत राशि मृतक के परिजनों को प्रदान की जाएगी। इस राशि का वितरण शीघ्र ही किये जाने के निर्देश दिए गये हैं।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना की जांच कर इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये हैं।

उल्लेखनीय है कि थानाक्षेत्र उत्तर दया नगर गली नंबर—दो के बाहर कल रात संदीप की गोली मार हत्या उस वक्त कर दी गयी जब वह खाना खाकर गली के बाहर आया था। सफेद अपाचे बाइक सवार दो लोग आये और उनमें से एक ने संदीप की छाती में गोली मार दी।

प्रणब मुखर्जी के RSS के कार्यक्रम में शामिल होने से संघ को हुआ बड़ा फायदा, आवेदनों का लगा अंबार

घटना के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। घटना के बाद नगर विधायक व आरएसएस के कई नेता सुबह तक अस्पताल में रहे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथआरएसएसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो