लाइव न्यूज़ :

नोएडा आने पर जा चुकी है मुख्यमंत्रियों की कुर्सी, अब इस अंधविश्वास को CM योगी ने दी चुनौती

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 21, 2017 14:54 IST

जिस नोएडा को राजनीतिक रूप से 'मनहूस' समझा जाता है उसी का दौरा करने के लिए सीएम योगी आ रहे हैं।

Open in App

जिस नोएडा को राजनीतिक रूप से 'मनहूस' समझा जाता है उसी का दौरा करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। नोएडा यानि गौतमबुद्धनगर को लेकर राजनीतिक हलके में ऐसा अंधविश्वास फैला है कि कोई भी राजनेता यहां आने से पहले एकबार जरूर सोचता है। हालांकि, सीएम योगी इस मिथक को तोड़ने के लिए 25 दिसंबर को नोएडा आएंगे।

अखिलेश यादव को भी था डर!बताया जाता है कि यूपी का जो भी सीएम अपने कार्यकाल के दौरान यहां आता है उसे अपनी कुर्सी गंवानी पड़ती है। ऐसा कहा गया कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहते हुए नोएडा कभी नहीं आए और यमुना एक्सप्रेसवे व बाबा रामदेव के पतंजलि फूड पार्क का उद्घाटन लखनऊ से ही कर दिया। इसके अलावा राजनाथ सिंह भी सीएम रहते कभी नोएडा नहीं आए।

नोएडा आने पर गई इन नेताओं की कुर्सीनोएडा को लेकर इस अंधविश्वास की शुरुवात उस समय हुई जब 1988 में सीएम वीर बहादुर सिंह नोएडा आए। उनके आने के बाद ही उनकी कुर्सी चली गई, जिसके बाद यह शहर राजनीतिक रूप से 'मनहूस' बन गया। उसके बाद1989 में नारायण दत्त तिवारी और 1999 में कल्याण सिंह की कुर्सी भी नोएडा आने के बाद चली गई। फिर 1995 में मुलायम सिंह सीएम रहते हुए नोएडा आए और कुछ दिन बाद उनकी भी कुर्सी चली गई। सबसे ज्यादा हालत खराब मायावती की हुई। वे  2007  में सीएम रहते हुए चार बार नोएडा आईं। इसके 2012 में उन्हें सत्ता से हाथ धोना पड़ा। साथ ही साथ पार्टी को बुरी तरह पराजय का सामना करना पड़ा।

इस वजह से आएंगे सीएम नोएडागौरतलब है नोएडा के मैजेंटा लाइन मेट्रो का उद्घाटन 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इस दौरान पीएम की स्वागत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। सीएम योगी के इस दौरे की पुष्टि बीजेपी के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कर दी है। इस कार्यक्रम में पीएम के अलावा केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा के साथ कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअंधविश्वासयूपी क्राइमनरेंद्र मोदीदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर