लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर बड़ा हमला, कहा "पिछली सरकार करती थी सरकारी खजाने में डकैती"

By रुस्तम राणा | Updated: December 20, 2021 15:02 IST

सीएम ने कहा, पिछली सरकार सरकारी खजाने में डकैती डालने का काम करती थी। शासन की योजनाओं को सिर्फ अपने चहेतों को दिया जाता था। गरीब व किसान तो सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी ने कहा पिछली सरकारों की सोच संकुचित थीकहा- पिछली सरकार सरकारी खजाने में करती थी डकैती

जौनपुर: उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के लिए सभी सियासी दलों ने चुनावी ताल ठोक दी है। जहां विपक्षी दल राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं तो सत्ता में काबिज बीजेपी की योगी सरकार दनादन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास फिर उनका उद्घाटन कर रही है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर के मछली शहर में 2,000 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इस मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला किया। सीएम ने कहा, पिछली सरकार सरकारी खजाने में डकैती डालने का काम करती थी। शासन की योजनाओं को सिर्फ अपने चहेतों को दिया जाता था। गरीब व किसान तो सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहते थे। लेकिन भाजपा सरकार में आज हर गरीब व किसान को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "बड़ी भूमिका के लिए बड़ा विज़न चाहिए। पिछली सरकारों की सोच संकुचित थी इसलिए वो अपने परिवार तक सीमित थे।" सीएम योगी ने राज्य की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, पिछली सरकार श्रमिकों का सम्मान नहीं करती थी क्योंकि उनको गरीबों की चिंता नहीं थी। इस समय श्रमिक, किसान, युवा और हर एक तबके के लोगों को सम्मान देते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। 

सूबे के मुखिया ने माफिया राज के खिलाफ कहा कि यहां विकास से संबंधित बड़ी-बड़ी परियोजनाएं बनाई जाएंगी और उसे रोज़गार के साथ जोड़ने का काम भी होगा। पेशेवर गुंडों के खिलाफ एक तरफ बुलडोजर सड़क बनाने का काम करेगा और दूसरी तरफ उन माफियाओं की छाती पर चढ़ाने का काम भी करेगा। सीएम ने आगे कहा कि उनकी सरकार रहते अब तक साढ़े चार साल में कोई दंगा प्रदेश में नहीं हुआ है और यही नया यूपी है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ जौनपुर में 1,538 करोड़ रुपये की लागत के कुल 86 कि.मी. लम्बे तीन राष्ट्रीय राजमार्गों एवं 348 अन्य विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का सोमवार को आयोजन किया गया था।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथजौनपुरनितिन गडकरीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी