लाइव न्यूज़ :

'बुलडोजर सबके हाथ में फिट नहीं.., इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए', बोले CM योगी आदित्यनाथ

By आकाश चौरसिया | Updated: September 4, 2024 11:50 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज UPSSSC से चयनित 1334 कैंडिडेट को ज्वाइनिंग लेटर दिए। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए बुलडोजर नीति पर बात करते हुए कहा कि इसे चलाने के लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी आदित्यनाथ ने भरे मंच से बुलडोजर नीति पर अपनी बात रखीउन्होंने कहा कि चाचा और भतीजे ने मिलकर 2017 से पहले भ्रष्टाचार को बढ़ायाअब माहौल गया है- सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर बुलडोजर नीति को लेकर अपनी रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसे चलाने के लिए दिल और दिमाग चाहिए। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने पस्त हो जाएंगे। यह बात उन्होंने UPSSSC से चयनित 1334 कैंडिडेट को ज्वाइनिंग लेटर देने एक कार्यक्रम में कही। इतना ही नहीं वो आज सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव को लेकर भी हमलावर रहें। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज UPSSSC से चयनित 1334 कैंडिडेट को ज्वाइनिंग लेटर देने एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने सभी को लेटर देने के बाद अपना भाषणा शुरू किया, इतने में उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि बुलडोजर पर हर आदमी का हाथ नहीं फिट हो सकता है। इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए, जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा होगी, वही इसे चला सकता है।    

इस अवसर पर उन्होंने अखिलेश यादव और शिवपाल को घेरते हुए कहा कि इन दिनों से जिस तरह भेड़िया उत्पात मचा रहा है, उस तरह से चाचा-भतीजे ने कुछ ऐसी तबाही मचाई थी। दोनों ही प्रदेश में भ्रष्टाचार को चरम पर ले जाने में लगे थे।  

भीख मांगकर दान नहीं किया जाताउत्तर प्रदेश सीएम ने कहा कि एक करोड़ परिवारों को पेंशन दे रहे हैं। डबल इंजन सरकार ऐसा तभी कर पा रही है, जब प्रदेश सरकार के पास पैसा और क्षमता है। भीख मांगकर दान नहीं किया जाता है। लूट मचाने वालों का सपना टूट चुका है। टीपू सुल्तान बनने का सपना देख रहे हैं। 

'मुंगेरी लाल के हसीन सपने'एक धारावाहिक आया था, मुंगेरी लाल के हसीन सपने। सपना देखना, वैसे भी इन लोगों को सपने ही दिखाई देते हैं। जब जनता ने इन्हें मौका दिया था। तब इन्होंने प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में गुरेज नहीं किया। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशशिवपाल यादवअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए